योग दिवस, 21 जून,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI) 
नवभारत विशेष

21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व

International Yoga Day: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता है। भारत की पहल पर शुरू हुए इस अभियान ने योग को वैश्विक स्वास्थ्य और जीवनशैली का हिस्सा बना दिया है।

अंकिता पटेल

Global Celebration Of Yoga: पिछले कुछ ही वर्षों में 21 जून की तारीख ने इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। यह तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के कई देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

भारत सहित दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़-चढ़कर शिरकत करते हैं। यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है, इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।

1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन' से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।

1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

1975 : वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।

1991 : पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने।

2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून बहाल किया।

2003 : जेके रॉलिंग की पांचवी किताब 'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स' ​जारी।

2008 : फिलीपीन में विनाशकारी तूफ़ान 'फेंगसेन' से सैकड़ों लोगों की मौत।

2009 : भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2012 : ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।

2015 : पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए।

2021: स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने विश्वास मत खोया, राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ी।

2024: दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन में 47 लोगों की मौत।

2025: इजराइल ने ईरान के परमाणु अनुसंधान केन्द्र पर हमला किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज