Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, भंडारा समेत विदर्भ में बारिश का अलर्ट जारी

Bhandara Weather Alert: IMD ने भंडारा और पूर्व विदर्भ में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक गरज-चमक व हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया। अनियमित बारिश से धान किसानों की परेशानी बढ़ी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 28, 2025 | 01:38 PM

बारिश अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने पूर्व विदर्भ के किसानों के लिए एक और चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के मुताबिक 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब लगातार हो चुकी बारिश ने किसानों को पहले ही तबाह कर रखा है।

खेत, खलिहान और मंडियों में पड़े धान को बचाने की कोशिश कर रहे किसानों के लिए यह नई चेतावनी किसी संकट के तूफ़ान से कम नहीं है। पिछले कई दिनों में जिले में अनियमित बारिश ने धान उत्पादक किसानों की कमर तोड़ दी है। नुकसान इतना व्यापक है कि कटे हुए धान की ढेरियां खेतों में भीगकर सड़ गईं। खुले में रखा धान पूरी तरह खराब हो गया।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ऐसे हालात में नया मौसम अलर्ट किसानों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। पिछली बार 27 से 31 अक्टूबर के दौरान हुई बारिश के बाद जैसे-तैसे सुखाए जा रहे धान को बचाने की जद्दोजहद के बीच अब फिर से अलर्ट की सूचना मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

शिर्डी साईं मंदिर पर LPG संकट का साया! अब भक्तों को मिलेगा सिर्फ एक लड्डू प्रसाद, भोजन मेन्यू में भी हुआ बदलाव

नवी मुंबई में बड़ी सेंधमारी: कलंबोली के फ्लैट से 36 लाख के जेवर पार, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

‘PM मोदी को ईरान का धन्यवाद करना चाहिए’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा ?

आंदोलन: सोनई में प्रभावित किसानों का अनशन, राहुरी-शनिशिंगणापुर रेलवे मार्ग बदलने की मांग

पिछली बेमौसम बारिश के दौरान अमूमन 43,126 किसानों की 17,999.30 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई थी। सिर्फ लाखांदुर तहसील को छोड़कर अन्य सभी 6 तहसील के किसानों को धान की बर्बादी का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – Hingoli: संतोष बांगर के घर पड़ा छापा, विधायकों के पैरों तले खिसकी जमीन, हिंगोली में राजनीतिक उबाल

16 डिग्री पर न्यूनतम तापमान

जिले में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ कर दिए गए है। लेकिन अब तक धान की खरीदी को गति नहीं मिल पाई है। नतीजतन यह धान किसानों के पास पड़ा है। इस धान के फिर से पानी में भीगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज 27 नवंबर को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले सप्ताह अचानक दो दिनों तक न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 और 9.6 डिग्री तक गिर गया था।

Bhandara weather alert 29 nov to 2 dec thunderstorm and rain warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 01:38 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • IMD
  • Maharashtra
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.