- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Unseasonal Rain Crop Damage Health Issues Weather Update
भंडारा में मौसम का मिजाज बिगड़ा; धूप-बारिश के खेल से रबी फसलें प्रभावित, वायरल बीमारियों का बढ़ा प्रकोप
Bhandara News: बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, स्वास्थ्य पर असर। जानें कैसे प्रभावित हो रहे हैं किसान और आम नागरिक।

Bhandara Unseasonal Rain News: भंडारा जिले में इस वर्ष मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में जहां तेज गर्मी पड़नी चाहिए, वहीं इस बार एक ओर चिलचिलाती धूप तो दूसरी ओर अचानक घने बादल, तेज हवाएं और बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। इस असामान्य मौसम ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है, वहीं आम नागरिकों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
फसलों को भारी नुकसान
मार्चअप्रैल का समय रबी फसलों की कटाई का होता है। भंडारा जिले (Bhandara)में इन दिनों चना, मक्का और गेहूं की फसल तैयार है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी हुई है, लेकिन अचानक हो रही बारिश और आंधी से भारी नुकसान हो रहा है। गेहूं के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है, वहीं चने की फसल में पानी भरने से उत्पादन घटने की आशंका है।
तेज हवाओं के कारण मक्का की खड़ी फसल गिर रही है, जिससे उसकी गुणवत्ता और बाजार भाव प्रभावित होगा। इसके अलावा आम के बागों में भी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है और समय से पहले फल गिरने लगे हैं। किसानों ने कर्ज लेकर उगाई फसल को इस तरह बर्बाद होते देख प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत देने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
स्वास्थ्य पर भी असर
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में तेज गर्मी और रात में ठंडक या बारिश जैसे हालात के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। घरघर में सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के मरीज मिल रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
उष्माघात और डिहाइड्रेशन का खतरा
बादलों के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे उमस और गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है। लोगों को अत्यधिक पसीना आ रहा है और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
हंगामी व्यवसाय भी प्रभावित
गर्मी का मौसम छोटे व्यापारियों के लिए कमाई का समय होता है, लेकिन इस बार मौसम की मार उन पर भी पड़ी है। आमतौर पर इस मौसम में गन्ने का रस, नींबू पानी और आइसक्रीम की बिक्री बढ़ती है, लेकिन बारिश और बादलों के कारण इन व्यवसायों पर भी असर पड़ा है। मौसम की इस अनिश्चितता ने किसानों, आम जनता और छोटे व्यापारियों सभी को मुश्किल में डाल दिया है।
Bhandara unseasonal rain crop damage health issues weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
Apr 05, 2026 | 09:18 PM25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
Apr 05, 2026 | 09:08 PMMrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
Apr 05, 2026 | 09:07 PMआठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














