भंडरा: रेत से लदे तीन टिपर जब्त, 1 करोड़ 76 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त
Bhandara News: मोहाडी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन टिपर जब्त किए। 30 ब्रास रेती समेत 1.76 करोड़ रुपए का माल बरामद, तीन चालक और वाहन मालिकों पर मामला दर्ज।
- Written By: पूजा सिंह
रेत से लदे तीन टिपर जब्त
Tipper Trucks Loaded With Sand Seized: मोहाडी स्थानीय अपराध शाखा और उपविभाग तुमसर की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान देव्हाडी के पास तीन रेत से लदे टिपर पकड़कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 30 ब्रास रेती सहित एक करोड़ 76 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में नागपुर जिले के कोराडी निवासी जितेंद्र हरिदास चौबे (35), मौदा तहसील के गोवरी ग्राम निवासी देवेंद्र महादेव मारबते (31) और पालगांव निवासी सुरज रामदयाल वाघाडे (38) का समावेश है।
पुलिस टीम करडी परिसर में गश्त कर रही थी, तभी टिपर क्रमांक एमएच 40 बीएफ 6526 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रेत भरी थी। जांच में पता चला कि टिपर मालिक तुषार चांभारे के कहने पर चालक जितेंद्र चौबे ने अवैध तरीके से रेत लादी थी। इसी तरह, करचखेडा फाटा से खमारी मार्ग पर पेट्रोलिंग करते समय टिपर (क्र.एमएच 36 एए 4104) में रेत लदी हुई पाई गई। इस वाहन का चालक देवेंद्र महादेव मारबते था, जिसने अपने मालिक प्रशांत आकरे (निवासी चिखली, भंडारा) के निर्देश पर अवैध रेत ढुलाई की थी।
अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई
तीसरा वाहन टिपर (क्र. एमएच 49 बीजेड 5373) पालगांव निवासी सुरज रामदयाल वाघाडे चला रहा था। उसने अपने मालिक संदीप बांते (भिलेवाडा निवासी, 45) के कहने पर बिना लाइसेंस के 10 ब्रास रेत भरी थी। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कारधा व करडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
ये भी पढ़ें : ट्रांसपोर्ट नगर में 125 अवैध दुकानें हटाई, 175 दुकानों पर भी गिरेगा गाज, मनपा की बड़ी कार्रवाई
1 करोड़ 76 लाख 80 हजार का माल जब्त
इस कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 76 लाख 80 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक नितिन चिंचोलकर, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण पाटिल, राजु सोनपितरे, हवलदार कैलास पडोले, प्रशांत कुरंजेकर, राजेश पंचबुधे, अमोल तुमाने, सुरज गभने, नरेंद्र शहारे की टीम ने की।
