भंडारा में महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी शिवसेना, पेट्रोल-गैस के दाम कम करने की मांग
Shiv Sena UBT Protest: भंडारा के त्रिमूर्ति चौक पर शिवसेना ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
- Written By: केतकी मोडक
जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अधिकारी (सोर्स - नवभारत)
Shiv Sena Takes to the Streets to Protest Against Inflation in Bhandara: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को भंडारा शहर के त्रिमूर्ति चौक पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।
सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
आंदोलन के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें वर्ष 2014 के स्तर के आसपास होने के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। उनका आरोप था कि वर्ष 2014 में पेट्रोल की कीमत लगभग 70 रुपये प्रति लीटर और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 425 रुपये थी, जबकि वर्तमान में पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक और गैस सिलेंडर करीब 975 रुपये में मिल रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए करों में कमी कर लोगों को राहत देनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ संतरा किसानों के लिए खुशखबरी! नागपुर में बनेगा 4 करोड़ का आधुनिक प्रोसेसिंग सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
Maharashtra School Bus Fee Hike: नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल बस शुल्क में 15% बढ़ोतरी, अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ
छत्रपति संभाजीनगर: पनचक्की परिसर में बरगद के पेड़ की विशाल शाखा गिरी; प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
जल संरक्षण को बढ़ावा, नागपुर में बदलेंगे हजारों पानी के मीटर; मनपा-ओसीडब्ल्यू का बड़ा अभियान
यह भी पढे़ं:- जमाकर्ताओं का फूटा गुस्सा, पतसंस्था से पैसे नहीं मिलने पर भंडारा जिला उपनिबंधक कार्यालय पहुंचा प्रदर्शन
जन की बात सुनने की मांग
शिवसैनिकों ने आरोप लगाया कि महंगाई से आम नागरिक परेशान है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार केवल ‘मन की बात’ करने के बजाय जनता की समस्याओं को सुनने के लिए ‘जन की बात’ करे। प्रदर्शन`कारियों का कहना था कि गैस सिलेंडर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शन में शिवसेना के जिला प्रमुख संजय रेहपाड़े, जिला संगठन प्रमुख लवकुश निर्वाण, उपजिला प्रमुख किशोर तलमले, तहसील प्रमुख तिलक सार्वे, प्रमोद मेश्राम, मधु बुराड़े, दिनेश नंदपुरे, शहर प्रमुख राकेश आगे, शहर संगठन प्रमुख मयूर जोशी, प्रशांत देशमुख और ईश्वर टाले सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे। सरकार विरोधी नारों से त्रिमूर्ति चौक का क्षेत्र देर तक गूंजता रहा।
