- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Sampatti Devi Sarda Arogyadham Inauguration Health Services
भंडारा में सारडा परिवार ने शुरू किया ‘संपत्ति देवी सारडा आरोग्यधाम’, नि:स्वार्थ स्वास्थ्य सेवा का नया केंद्र
Bhandara News: भंडारा में 'संपत्ति देवी सारडा आरोग्यधाम' का उद्घाटन। प्राकृतिक चिकित्सा और नि:स्वार्थ सेवा के माध्यम से नागरिकों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य। पूर्व सांसद और विधायक रहे उपस्थित।

Bhandara Health Services News: भंडारा शहर और आसपास के नागरिकों को निःस्वार्थ भाव से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारडा परिवार की ओर से स्टेशन रोड स्थित सारडा भवन में संपत्ति देवी सारडा आरोग्यधाम की स्थापना की गई है।
बुधवार को अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के महामंत्री डॉ. अवधेशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आरोग्यधाम का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर आरोग्यधाम के प्रमुख प्रेरक एवं संरक्षक रामविलास सारडा सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन का सम्मान पूर्व सांसद सुनील मेंढ़े एवं उनकी पत्नी शुभांगी मेंढ़े, विधायक नरेंद्र भोंडेकर एवं उनकी पत्नी अश्विनी भोंडेकर को प्राप्त हुआ।
पूर्व सांसद सुनील मेंढ़े ने सारडा परिवार की इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने की शुभकामनाएं दीं। शुभांगी मेंढ़े ने कहा कि आज की पीढ़ी दादीनानी के घरेलू नुस्खों से दूर हो गई है। आरोग्यधाम के माध्यम से नई पीढ़ी को पुरानी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने सारडा परिवार की निःस्वार्थ समाजसेवी भावना की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
नागपुर में आजीविका पर संकट? फुटपाथ दुकानदारों का मनपा पर हमला, ‘संविधान विरोधी’ कार्रवाई का आरोप
वर्धा: कपास के भाव 10 हजार के पार, लेकिन किसानों के हाथ खाली; कम दाम में बेचने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
अश्विनी भोंडेकर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में अपने स्वास्थ्य की देखभाल स्वयं करने की समझ विकसित होना आवश्यक है, और यह केंद्र उसमें सहायक बनेगा। वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. धनलाल शेंदरे ने स्वचिकित्सा तथा कैंसर उपचार पर अपने विचार रखे। आरोग्यधाम के संरक्षक पंकज सारडा ने कहा कि यह उपक्रम सारडा परिवार का व्यापार के माध्यम से समाजसेवा करने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1965 में उनके पूर्वजों की ओर से राजस्थान में शुरू किया गया बालिका विद्यालय आज भी संचालित हो रहा है, जो परिवार को समाजसेवा की प्रेरणा देता है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अवधेशकुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरोग्य सेवा बिकाऊ नहीं, टिकाऊ बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संपत्ति देवी सारडा आरोग्यधाम सेवा, साधना और जनकल्याण का केंद्र बने तथा हर घर आरोग्य मंदिर बने, इसके लिए प्रयास होने चाहिए। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रमेश खोब्रागडे ने प्रस्तावना रखते हुए शिविर की जानकारी दी और नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा थोटे ने किया।
Bhandara sampatti devi sarda arogyadham inauguration health services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
May 12, 2026 | 02:22 PMDr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
May 12, 2026 | 02:22 PMवर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
May 12, 2026 | 02:21 PM2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PMईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PMसैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
May 12, 2026 | 02:17 PM‘तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है’, Rubina Dilaik को डायरेक्टर ने कही थी चुभने वाली बात, सालों बाद छलका दर्द
May 12, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM













