Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में बदहाल सड़क पर धंसा आयशर ट्रक, मंत्री के दौरे से पहले हुई मरम्मत की खुली पोल

Bhandara Road Repair: भंडारा शहर में मंत्री के दौरे से पहले जल्दबाजी में की गई सड़क मरम्मत कुछ ही घंटों में उखड़ गई। त्रिमूर्ति चौक से मुस्लिम लाइब्रेरी चौक मार्ग पर एक आयशर ट्रक गड्ढे में धंस गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 12, 2026 | 01:50 PM

Bhandara Potholes (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Potholes Road: भंडारा शहर में बदहाल सड़कों से नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने आनन-फानन में त्रिमूर्ति चौक से मुस्लिम लाइब्रेरी चौक मार्ग के गड्डों में गिट्टी और डामर डालकर मरम्मत का कार्य कराया। लेकिन यह अस्थायी मरम्मत यात्रियों के लिए राहत बनने के बजाय खतरा साबित हुई।

शनिवार सुबह इसी मार्ग पर एक आयशर ट्रक गड्ढे में धंस गया, जिससे लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। शहर में भूमिगत सीवरेज परियोजना के तहत कई स्थानों पर सड़कें खोदी गई हैं। आरोप है कि कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की समुचित मरम्मत नहीं की गई, जिससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ घंटों में ही उखड़ गई मरम्मत

मंत्री के दौरे से पहले प्रशासन ने जल्दबाजी में गिट्टी और अधूरा डामर डालकर गड्डों को भरने का प्रयास किया, लेकिन यह मरम्मत कुछ ही घंटों में नाकाफी साबित हुई। शनिवार सुबह त्रिमूर्ति चौक से मुस्लिम लाइब्रेरी चौक के बीच से गुजर रहा एक मालवाहक आयशर ट्रक सड़क के धंसे हिस्से में फंस गया।चालक ने वाहन निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक और अधिक धंसता चला गया। अंततः क्रेन की सहायता से कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला गया।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल के झरी जामणी के 13 सरकारी स्कूल ‘शिक्षक विहीन’, विधायक संजय देरकर ने विधानसभा में सरकार को घेरा

TV अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार: 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा और हमला करने का आरोप

नागपुर: कमाल चौक सब्जी बाजार में गंदगी का राज; नियमित सफाई न होने से फैला संक्रमण का खतरा

भंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भंडारा की पहचान अब ‘गड्डों वाले शहर’ के रूप में बनने लगी है। आए दिन किसी न किसी सड़क पर वाहन फंसने, फिसलने या दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। नागरिको ने खराब सड़कों को लेकर कई बार आंदोलन और शिकायतें किए जाने के बावजूद नगर परिषद और संबंधित विभाग ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ये भी पढे़: राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान

गड्ढे में फंसा ट्रक, यातायात घंटों प्रभावित

उनका कहना है कि केवल मंत्रियों के दौरे के दौरान दिखावे के लिए की जाने वाली जल्दबाजी की मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा। प्रशासन से शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Bhandara road potholes eicher truck stuck road repair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 01:50 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Poor Road

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.