Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर

Human Development Scheme: महाराष्ट्र सरकार द्वारा मानव विकास कार्यक्रम बंद किए जाने से भंडारा जिले कई तहसीलों के हजारों लोगों की योजनाएं प्रभावित होने की आशंका है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 12, 2026 | 01:32 PM

Human Development Department (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Human Development Programme: भंडारा जिले के पिछड़े क्षेत्रों के विकास और मानव विकास सूचकांक में सुधार के उद्देश्य से संचालित मानव विकास कार्यक्रम को राज्य सरकार ने बंद कर दिया है। इस निर्णय से जिले की तुमसर, मोहाडी, लाखनी, लाखांदुर और साकोली तहसीलों के हजारों छात्राओं, गर्भवती महिलाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित होने की आशंका है।

क्या था मानव विकास कार्यक्रम ?

राज्य के अति पिछड़े जिलों के समग्र विकास के लिए जिला स्तर पर मानव विकास कार्यक्रम संचालित किया जाता था। इसके माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न नवाचार योजनाएं लागू की जाती थीं। जिला मानव विकास विभाग को हर वर्ष करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध कराया जाता था। भंडारा जिले की पांच तहसीलों के नागरिक इस योजना का लाभ लेते थे। योजना का चयन मानव विकास सूचकांक, प्रति व्यक्ति आय और शिक्षा स्तर के आधार पर किया जाता था।

भंडारा जिले में मानव विकास कार्यक्रम समाप्त

छात्राओं और महिलाओं की योजनाएं होंगी प्रभावित कार्यक्रम बंद होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आर्थिक सहायता, छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए मिलने वाला 5 हजार रुपये का अनुदान और निशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाओं पर असर पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट पर सख्ती: 6,718 वाहनों पर लगा जुर्माना; ऑनलाइन स्लॉट के लिए 3 हफ्ते का वेटिंग

अमित शाह कहें तो एक पैर पर खड़े हो जाएंगे शिंदे… कन्हैया कुमार का हमला, बोले- शाह के पास सरेंडर है सरकार

नागपुर: कलमना की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

वर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त

लाभार्थियों में बढ़ी चिंता

हर वर्ष करीब 2 से 3 हजार छात्राएं साइकिल योजना का लाभ लेती थीं, लेकिन इस वर्ष निधि उपलब्ध नहीं होने से वितरण प्रक्रिया अटक गई है। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूहों, किसान उत्पादक कंपनियों और आदिवासी वन-धन केंद्रों को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी प्रभावित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के अवसर कम होने की आशंका है।

फंड को लेकर बनी अनिश्चितता

मानव विकास कार्यक्रम के तहत जिला परिषद को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये तथा रोजगार सृजन के लिए 1 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता था। अब इस राशि की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि योजनाओं का संचालन संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है, लेकिन जरूरतमंदों तक सुविधाएं समय पर पहुंचेंगी या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े: भंडारा में आधी अधूरी बारिश के बीच गोसीखुर्द बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, नदी किनारे अलर्ट जारी

राज्य सरकार ने क्यों बंद किया कार्यक्रम ?

राज्य सरकार ने 23 जिलों में मानव विकास विभाग बंद करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि समान योजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों के काम करने से निधि वितरण में देरी और प्रशासनिक खर्च बढ़ रहा था। अब योजनाओं का बजट संबंधित विभागों को दिया जाएगा, हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक संबंधित विभागों को निधि प्राप्त नहीं हुई है। इससे लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Bhandara human development programme closed impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 01:32 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • human development
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.