Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा भीषण सड़क हादसा: रामटेक-तुमसर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 2 की मौत, 12 लोग गंभीर घायल

Bhandara Road Accident: रामटेक-तुमसर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में बैतूल के 2 लोगों की मौत व 12 घायल हो गए। अन्य घटना में साकोली के किन्ही में किरण कापगते ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 08:20 AM

भंडारा भीषण सड़क हादसा (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Road Accident Ramtek Tumsar Highway: रामटेक-तुमसर महामार्ग पर स्थित खापा परिसर के हसारा मोड़ पर रविवार की दोपहर करीब 1.30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। धान से लदे ट्रक और महिंद्रा बोलेरो वाहन के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मृतकों में शितलमिरी (जिला बैतूल) निवासी हेमलाल राधे वरखडे (56) और चिखली (जिला बैतूल निवासी भूता सरियाम (67) है।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले 14 लोग महिंद्रा बोलेरो (क्र। एमपी-04-बीसी-0612) में सवार होकर तुमसर के राजाराम लॉन में आयोजित एक आयुर्वेदिक व औषधिय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। खापा गांव के पास हसारा मोड़ पर सामने से आ रहे धान से भरे ट्रक (क्र. एमएच-31-एपी-5617) के साथ बोलेरो की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई और कई यात्री गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गए। तुमसर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों का अस्पताल में इलाज

हादसे में हेमलाल वरखडे और भुता सरियाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सुखदेव धुर्वे (32), उर्मिला उईके (35), चजंका कोडीया (23), मनीलाल इनवने (40), जितेंद्र धुर्वे (9), सुरेश धुर्वे (56) और धनलाल धुर्वे (31) को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद भंडारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार: 24 घंटे में 6.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत

गड़चिरोली में मामूली विवाद पर दोस्त ने की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर में दो बड़ी घटनाएं: चिमूर में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, सिंदेवाही में कुएं में डूबा बाघ

उमरखेड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 80 किलो मांस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

इसके अलावा विजय भैय्यालाल धुर्वे (28), प्रमिला अंजू उईके (34), जयश्री गंगाजी पंधराम (23), खुशी सुखदेव धुर्वे (11) और वाहन चालक मिथुन परसराम वाडीवा (21) को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज तुमसर के अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढे़ं:- गड़चिरोली में मामूली विवाद पर दोस्त ने की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कीटनाशक पीकर की खुदकुशी

साकोली तहसील के किन्ही/मोखे में किरण सुरेश कापगते (26) ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली. वह शराब पीकर घर आया और सो गया। उसे तुरंत साकोली अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Bhandara road accident tumsar highway bolero truck collision death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 08:20 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.