मुंबई लोकल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई लोकल में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 20 जुलाई से होने जा रहा है यह बड़ा बदलाव

Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए मिली बड़ी राहत। मध्य रेल 20 जुलाई से मेन लाइन पर 15 डिब्बों वाली 10 नई फेरियां शुरू करेगा। जानें ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local Train Central Railway To Increase 15 Coach Services: मुंबई लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। मध्य रेल ने मेन लाइन पर 15 डिब्बों वाली लोकल बढ़ाने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि 20 जुलाई से 15 डिब्बे की 10 और लोकल फेरियां शुरू की जाएंगी।

इन सेवाओं में वर्तमान 12-डिब्बों वाली लोकल को 15-डिब्बों वाली लोकल में उन्नत किया जाएगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ये सेवाएं सीएसएमटी -कर्जत दक्षिण-पूर्व लाइन पर संचालित होंगी। इससे अंबरनाथ, बदलापुर और कर्जत से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सेवा में 3 अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने से यात्रियों की क्षमता में 25% की वृद्धि होगी। वर्तमान में 12-डिब्बों वाली लोकल के रूप में संचालित निम्नलिखित सेवाएं 20 जुलाई से 15-डिब्बों वाली लोकल के रूप में चलेंगी।

ये होगा समय

  • डाउन दिशा में A 11
  • सीएसएमटी-अंबरनाथ 15 डिब्बा लोकल सुबह 9:15 को निकलकर 10:34 बजे अम्बरनाथ पहुंचेगी। K 53
  • अंबरनाथ- कल्याण 12:26 को निकलकर 13:30 बजे पहुंचेगी। BL 31
  • सीएसएमटी - बदलापुर लोकल दोपहर 3:03 बजे निकलकर 4:27 बजे पहुंचेगी। S 33
  • सीएसएमटी - कर्जत लोकल शाम 6:21 बजे निकलकर
  • 8:13 बजे पहुंचेगी। A 59
  • सीएसएमटी - अंबरनाथ (धीमी से तेज लोकल में परिवर्तित) होगी। 11:08 बजे निकालकर रात 12:30 बजे पहुंचेगी। अप ट्रेन के रूप में
  • A 16 अंबरनाथ - सीएसएमटी लोकल 7:51 बजे रवाना होकर 09:09 बजे पहुंचेगी।
  • A 28 अंबरनाथ - सीएसएमटी (धीमी से तेज लोकल में परिवर्तित) होगी जो 11:03 बजे निकलकर 12:21 बजे पहुंचेगी। K 64
  • कल्याण-सीएसएमटी लोकल दोपहर 1:36 बजे निकलकर 2:41 बजे पहुंचेगी। BL 44
  • बदलापुर - सीएसएमटी दोपहर 4:47 बजे रवाना होकर 6:10 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। S 48
  • कर्जत - सीएसएमटी लोकल रात 8:38 बजे निकलकर 10:41 बजे पहुंचेगी।

अब 15 डिब्बे की 32 फेरियां

16 अक्टूबर 2012 को मध्य रेल मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर पहली बार 15-डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू की गई थीं, जिसके तहत 16 सेवाओं का संचालन प्रारंभ हुआ था। 4 मार्च 2019 से 15-डिब्बों वाली लोकल की 6 अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गईं, जिससे 15-डिब्बों वाली सेवाओं की कुल संख्या 16 से बढ़कर 22 हो गई।

अब 20 जुलाई से 12-डिब्बों वाली 10 और सेवाओं को 15-डिब्बों वाली लोकल में उन्नत किए जाने के साथ, मध्य रेल पर 15-डिब्बों वाली लोकल सेवाओं की कुल संख्या अब 32 हो जाएगी। जबकि उपनगरीय सेवाओं की कुल संख्या 1820 ही रहेगी। बताया गया कि उत्तर-पूर्व लाइन पर भी 15-डिब्बों वाली लोकल सेवाएं निकट भविष्य में शुरू की जाएंगी।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल