YRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां

YRKKH Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में आप देखेंगे कि कैसे ऋषभ की करतूत की वजह से वजह से बुआ सा पर मुसीबत आएगी। और कैसे ऋषभ की पोल खुलने के बाद पोद्दार परिवार में हंगामा मचाने वाला है।
Bua Sa takes a shocking step against Rishabh
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YRKKH Upcoming Twist Update: स्टार प्लस के एक दशक से चलते आ रहे टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हंगामे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। सीरियल की पोद्दार फैमिली आए दिन कोई ना कोई हंगामा देखने को मिलता है। वहीं इसी कड़ी में सीरियल में आपने देखा होगा कि कैसे मायरा को स्टॉक करना ऋषभ के लिए भारी पड़ जाता है।

सीरियल में अभी तक आपने देखा कि अभिरा और अरमान को यकीन हो जाता है कि ऋषभ ही मायरा को तंग कर रहा है। जिसकी वजह से ऋषभ की अब शामत आने वाली है। वहीं अरमान को ऋषभ की सच्चाई का पता चला है, तो वह ऋषभ को खूब खरी खोटी सुनाता है। अब ऐसे में बुआ सा ये दावा करती हैं कि अगर ऋषभ के ऊपर सभी आरोप साबित हुए तो वह अपना सर मुंडवा लेंगी।

ऋषभ की उड़ने वाली हैं धज्जियां

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगे के एपिसोड में आप देखेंगे कि बुआ सा अभिरा और मायरा को गलत ठहराती है। और मायरा के चरित्र पर ही सवाल खड़ा कर देती है। उधर मायरा के चरित्र पर उठते सवालों को देखकर अभिरा के गुस्से का पारा चढ़ जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ मायरा ऋषभ को सबक सिखाने की ठान लेती है। मायरा ऋषभ को गलत साबित करने के लिए उसके सामने ड्रोन लाकर रख देती है। वहीं ड्रोन को देखकर ऋषभ डर के कारण सारे गुनाह कबूल कर लेता है। जिसके बाद बुआ सा को ऋषभ की सच्चाई सुनकर बड़ा सदमा लगता है।

बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा

कहानी में आप देखेंगे कि ऋषभ का सच बाहर आते ही परिवार में फिर से झगड़ा शुरू हो जाता है। अभिरा दिशा और बुआ सा को खूब खरी-खोटी सुनाएगी। अभिरा बुआ सा को उनका दावा भी याद दिलाएगी, जिसमें सर मुंडवाने की बात कही थी। वहीं अभिरा की बातें सुनकर बुआ सा गुस्से में लाल हो जाएगी। और इसके बाद ऋषभ को खूब जूते मारती है।

मायरा लेगी चैन की सांस

सीरियल में आप आगे देखेंगे कि अपने स्टॉकर को सबक सिखाकर मायरा को बहुत सुकून मिलने वाला है। इस दौरान मायरा के आंखों से खूब आंसू निकलते है। जिसके बाद अरमान ऋषभ को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर देता है। मगर अभिरा नहीं चाहेगी कि ऋषभ जेल जाए, जिसकी वजह से अरमान और अभिरा के बीच बहस होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com