भंडारा: पुलिस की बड़ी सफलता; CEIR पोर्टल की मदद से खोजे गए 11 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
भंडारा पुलिस ने खोए हुए 11 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, तकनीकी सहायता से मिली सफलता। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिकायत दर्ज कराएं।
Bhandara Police News: भंडारा जिला पुलिस बल ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन खोजने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए।
पुलिस की इस विशेष मुहिम के तहत मोबाइल गुम होने की शिकायतें विभिन्न थानों में दर्ज की गई थीं। इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का पंजीकरण किया और तकनीकी जांच के जरिए उन्हें ट्रेस कर बरामद किया।
भंडारा पुलिस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक भुसारी के हाथों मोबाइल धारकों को उनके हैंडसेट सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में की गई। अभियान को सफल बनाने में सहायक पुलिस निरीक्षक पाटिल और साइबर टीम के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें, ताकि मोबाइल को ट्रेस या ब्लॉक करना आसान हो सके।
