Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, खुलेआम गांजा पीते 3 आरोपी अरेस्ट

NDPS Act Bhandara: भंडारा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से गांजे का कश लगाते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 12:15 PM

गिरफ़्तारी प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Police Drug Crackdown: सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भंडारा जिला पुलिस ने अलग- अलग ठिकानों पर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल तीन अलग- अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रूप से गांजे का कश लगाते हुए युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

केसलवाड़ा परिसर में दो आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला भंडारा शहर के पास का है। भंडारा पुलिस का एक विशेष दस्ता एनडीपीएस एक्ट के तहत गश्त पर था। इस दौरान ग्राम केसलवाड़ा परिसर में नहर रोड पर बने पुलिया के पास दो युवक सार्वजनिक रूप से चीनी मिट्टी की चिलम में गांजा भरकर उसका सेवन करते हुए पाए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तुषार मनोहर मेश्राम (20) और योगेश विठ्ठल गजभिये (23) के रूप में हुई है।

यह दोनों आरोपी देशबंधु वार्ड, खाम तालाब चौक, भंडारा के निवासी हैं। दूसरी कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की। रात 9:30 बजे भंडारा पुलिस हवलदार राजेश किसन पंचबुद्धे अपने स्टाफ के साथ केसलवाड़ा परिसर में नहर रोड के पास गश्त कर रहे थे। तभी वहां बने एक सीमेंट के ओटले पर एक अन्य युवक चिलम में गांजा भरकर उसका कश लेते हुए दिखाई दिया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पर जल संकट का खतरा, अपर वैतरणा बांध का उपयोगी जल भंडार शून्य; राज्य सरकार ने दी बड़ी राहत

खुद की तिजोरी में पड़े हैं 526 करोड़, पर साहब चले हैं बाजार से कर्ज लेने! नागपुर मनपा का अनोखा पॉकेट मनी बजट

गोंदिया मछली मार्केट में गंदगी और दुर्गंध से व्यापार प्रभावित, ग्राहकों को भारी परेशानी

नागपुर HC में कॉर्पोरेट पावर का इम्तिहान: करोड़ के बैंक ऋण मामले में CBI बनाम याचिकाकर्ता की दिलचस्प जंग

पुलिस ने रंगेहाथ दो पियक्कड़ों को किया गिरफ्तार

भंडारा पुलिस ने गौरव ओमप्रकाश राउत (23) को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से भी नशीले पदार्थ से भरी चिलम और माचिस की डिब्बी जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई तुमसर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देव्हाडी एमआईडीसी परिसर में की गई।

यह भी पढ़ें:- जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल

स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक राजू सोनपितरे अपने स्टाफ के साथ परिसर में पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान देव्हाडी स्थित कबूतर कंपनी के गेट के सामने खाली मैदान में एक व्यक्ति चिलम में गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने गवाहों के सामने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी की तलाशी ली और उसके पास से चिलम व माचिस जब्त की।

Bhandara police crackdown on drug addicts three arrested smoking ganja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 12:15 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.