गोंदिया मछली मार्केट में गंदगी और दुर्गंध से व्यापार प्रभावित, ग्राहकों को भारी परेशानी
Gondia Fish Market: गोंदिया मछली मार्केट में नप द्वारा कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने से भारी दुर्गंध फैल गई है। इससे व्यापारियों का बैठना मुश्किल हुआ और ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली।
- Written By: केतकी मोडक
गोंदिया मछली बाज़ार (सोर्स - फोटो नवभारत)
Fish Market Protest Gondia: गोंदिया शहर के बीच में मछली मार्केट है। जहां प्रतिदिन मस्त्य व्यवसायिक दोपहर से अपनी दुकानें लगाते हैं साथ ही हजारों ग्राहक मछलियां खरीदी करने आते हैं। लेकिन इस मार्केट परिसर में नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा बाजार परिसर की सड़ी-गली सब्जी, मुर्गी के अवशेष आदि गंदगी ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी।
ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहां ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने से मस्त्य व्यवसायिक व ग्राहकों की जान को खतरा निर्माण हो गया है। लेकिन संबंधित विभाग इस ओर अनदेखी कर रहा है। गोंदिया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम नगर परिषद प्रशासन का है।
नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा प्रतिदिन गोंदिया शहर का कचरा उठाकर हिरडामाली या अन्य स्थान पर डाला जा रहा है। पिछले सप्ताह नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा सब्जी मंडी व अन्य स्थान की सड़ी-गली बकरियों के अवशेष ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर शहर के मछली मार्केट में खड़ी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि, इस मछली मार्केट में प्रतिदिन हजारों ग्राहक खरीदी करने आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
दुकानों में बैठना भी मुश्किल
मछली विक्रेता बब्बा राऊत ने कहा है कि “सप्ताह से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी एक सप्ताह पहले नगर परिषद प्रशासन की। जिससे काफी दुर्गंध आ रही है। हमें अपने दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। मछलियां खरीदी करने आने वाले ग्राहक भी दुर्गंध के कारण यहां ठहर नहीं पाते। जिससे हमारे व्यवसाय में कमी आई है।”
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में बिजेपार तालाब अधिकार को लेकर वन अधिकार आंदोलन तेज, तीसरे दिन भी जारी आमरण अनशन
यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली जल्दी हटाएं
मछली विक्रेता महेश बागडे ने कहा है कि “मछली मार्केट में हम प्रतिदिन दोपहर से दुकानें लगाते हैं। लेकिन यहां गोंदिया नगर परिषद प्रशासन द्वारा सब्जी मार्केट से सड़ी-गली सब्जियां ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी गई। जिससे दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, नप प्रशासन से मांग है कि यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली जल्दी हटा दी जाए।”
