- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Pokra Scheme Farm Mechanization Subsidy Women Shg
भंडारा: पोकरा योजना के दूसरे चरण में कृषि उपकरण बैंक के लिए 24 लाख तक अनुदान, महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना पोकरा के तहत स्वरोजगार के नए अवसर, 24 लाख तक का अनुदान, महिला समूहों को लाभ।

Bhandara News: भंडारा जिले में नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना (पोकरा) के दूसरे चरण के तहत किसान उत्पादक संगठनों और महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं।
जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय के अनुसार, ग्रामीण स्तर पर कृषि उपकरण बैंक स्थापित करने के लिए परियोजना लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 24 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य खेती का आधुनिकीकरण और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
पात्रता और शर्तें
योजना के तहत उमेद और माविम के माध्यम से संचालित महिला स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन पात्र होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: संकट में ‘शिवभोजन थाली’; गैस किल्लत और करोड़ों का अनुदान बकाया होने से बंद होने की कगार पर 56 केंद्र
नागपुर हाई कोर्ट सख्त; चिया टेक्नोलॉजीज पर 5 लाख का जुर्माना, अदालत को गुमराह करने का आरोप
नागपुर: जेतवन को-ऑपरेटिव सोसायटी की याचिका खारिज, सदस्य को संशोधन की अनुमति बरकरार
अकोला: पाटखेड में आग का तांडव; गेहूं की फसल, सिंचाई सेट और झटका मशीन जलकर खाक, किसान को भारी आर्थिक नुकसान
- समूह में कम से कम 10 सदस्य होना अनिवार्य
- सभी सदस्य अलग-अलग परिवारों से हों
- पहले किसी अन्य योजना से कृषि उपकरण बैंक का लाभ लेने वाले समूह अपात्र
चयन प्रक्रिया पारदर्शी
एक ही गांव से एक से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा।
वित्तीय प्रावधान
यदि परियोजना लागत 20 लाख रुपये से अधिक होती है, तो लाभार्थी समूह को 75 प्रतिशत राशि राष्ट्रीयकृत बैंक से ऋण के रूप में लेना अनिवार्य होगा।
आधुनिक उपकरणों की खरीदी संभव
अनुदान की मदद से समूह ट्रैक्टर चालित उपकरण, बीबीएफ मशीन, रोपाई-बुआई यंत्र, मल्चिंग मशीन, कंबाइन हार्वेस्टर और उन्नत स्प्रे पंप जैसे आधुनिक कृषि यंत्र खरीद सकेंगे।
इच्छुक समूहों को 5 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला अधीक्षक कृषि कार्यालय या संबंधित तहसील कृषि कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई है।
इस पहल से जिले में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
Bhandara pokra scheme farm mechanization subsidy women shg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ देख पवन कल्याण की एक्स वाइफ का बदला अंदाज, खुद को बताया मोदी का कट्टर फैन!
Mar 22, 2026 | 07:26 PMसांसद पीयूष गोयल का जनता दरबार, नागरिकों को समस्याओं का त्वरित समाधान
Mar 22, 2026 | 07:22 PMकेंद्रीय विद्यालयों में मराठी पढ़ाने को लेकर मनसे आक्रामक, कोलशेत के सैनिक स्कूल को शिक्षणाधिकारी का निर्देश
Mar 22, 2026 | 07:11 PMअकोला: संकट में ‘शिवभोजन थाली’; गैस किल्लत और करोड़ों का अनुदान बकाया होने से बंद होने की कगार पर 56 केंद्र
Mar 22, 2026 | 07:11 PMनागपुर हाई कोर्ट सख्त; चिया टेक्नोलॉजीज पर 5 लाख का जुर्माना, अदालत को गुमराह करने का आरोप
Mar 22, 2026 | 07:09 PM24 कैरेट सोने पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा; अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, डेमोक्रेट्स ने बताया लोकतंत्र का अपमान
Mar 22, 2026 | 07:00 PMइंसानों के बनाए 5 सबसे खूबसूरत आइलैंड… प्रकृति को मात देती इंजीनियरिंग की ये नायाब मिसालें
Mar 22, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM












