- Hindi News »
- Travel »
- Maharashtra Harihar Fort Where You Need To Climb 117 Stairs
महाराष्ट्र के इस किले पर पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ती है 117 सीढ़ियां, रोमांच से भरा है रास्ता
- Written By: प्रीति शर्मा
महाराष्ट्र बहुत खूबसूरत जगह है जहां पर एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक किले हैं। यहां पर स्थित एक किला ऐसा भी है जिसे चढ़ने के लिए 117 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह रास्ता इतना खतरनाक है कि कमजोर दिल वाले यहां जाने से डरेंगें।

महाराष्ट्र के इस किले पर पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ती है 117 सीढ़ियां, रोमांच से भरा है रास्ता
Harihar Fort: भारत में कई ऐतिहासिक और खूबसूरत किले मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ लगती है। लेकिन महाराष्ट्र में एक ऐसा किला है जिस पर पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। यहां पर जाने के लिए व्यक्ति को 117 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। इस किले पर जाने का रास्ता इतना खतरनाक है कि हर एक कदम पर आपकी सांसे थम जाएंगी। इस किले का रास्ता जितना खतरनाक है उतना ही रोमांच से भरा हुआ है। जिन लोगों को एडवेंचर एक्टिविटी पसंद है उनके लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन साबित होगी।
दरअसल आज हम आपको एक ऐसे किले के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीन नहीं बल्कि एक खूबसूरत पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें कि यह पहाड़ महाराष्ट्र के नासिक में कसारा से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित है।
क्या है इस खूबसूरत और रोमांचक किले का नाम
महाराष्ट्र में स्थित यह अनोखा किला पहाड़ी पर स्थित है जिसका नाम हर्षगढ़ किला या हरिहर किला के नाम से जाना जाता है। इस किले की चढ़ाई को हिमालय पर्वतारोहियों द्वारा दुनिया का सबसे खतरनाक ट्रैक भी माना गया है। यह पहाड़ नीचे से चौकोर दिखाई देता है लेकिन यह प्रिज्म जैसा है। यह किला करीब 170 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस पर चढ़ने के लिए एक मीटर चौड़ी 117 सीढ़ियां बनी हैं। किले के अंदर आपको हनुमान जी और भगवान शिव के छोटे मंदिर देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पासिंग ऑउट परेड में घुटनों के बल खूबसूरत प्रेमिका को किया प्रपोज, जवान का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
किले से दिखते हैं शानदार नजारे
मंदिर के पास स्थित एक छोटा सा तालाब है जिसका पानी बहुत ही साफ है। यहां आगे जाने पर आपको दो कमरे का छोटा महल मिलेगा। यहां से पर्यटक बासगढ़ किला, उटावड़ पीक और ब्रह्मा हिल्स का शानदार नजारा देख सकते हैं। इस किले पर चढ़ने के बाद आपको एहसास होगा कि आप बादलों में आ गए हैं। हालांकि चढ़ाई के दौरान कुछ चुनौतियां भी हैं। इस किले पर दोस्तों के साथ एक रोमांचक ट्रिप प्लान की जा सकती है। यहां जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कोई भारी बैग अपने साथ न ले जाएं। ऐसा करने से आपको चढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।
Maharashtra harihar fort where you need to climb 117 stairs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पैसों से नहीं प्यार से जीती जाती है जनता’; सुप्रिया सुले के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप पर सीएम फडणवीस का पलटवार
Jun 06, 2026 | 02:10 PMउज्जैन में ड्रग्स तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, इनामी बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार
Jun 06, 2026 | 02:06 PMचमकी इमारतें, नहीं सुधरी व्यवस्था, 1100 करोड़ खर्च; फिर भी मेडिकल में 22 जरूरी टेस्ट की सुविधा नहीं
Jun 06, 2026 | 02:01 PMमुंबई में दिल्ली हादसे के बाद BMC सख्त, होटलों-बारों में 20 जून तक चलेगा जांच अभियान; अवैध निर्माणों पर एक्शन
Jun 06, 2026 | 02:00 PMदुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकला ये, ऐसा कारनामा कि देख BJP भी हुई हैरान
Jun 06, 2026 | 01:55 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर्स को बिजनेस के लिए मिलेगी 2 लाख तक की मदद, जानें कैसे उठाएं फायदा
Jun 06, 2026 | 01:44 PMमंदसौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 173 किलो मादक पदार्थ बरामद
Jun 06, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM














