नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति

Nagpur Bawankule Mahayuti Unity: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सहयोगी दल विकास के एजेंडे पर मिलकर काम कर रहे हैं।
Chandrashekhar Bawankule thunders in Nagpur: Opposition lacks constructive issues; Mahayuti is united on the development agenda.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः एआई फोटो)
Published on
Updated on

Nagpur Mahayuti Alliance No Differences: नागपुर जिले में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति के घटक दलों में किसी भी तरह के मतभेद को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने महायुति में मतभेद की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि महायुति के सभी घटक दलों के बीच लगातार संवाद जारी है और मतभेद की खबरें केवल अफवाह हैं, वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि महायुति विकास के एजेंडे पर मिलकर काम कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं होने के कारण ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं।

जयंत पाटिल से मुलाकात पर बोले बावनकुले

जयंत पाटिल द्वारा सीएम देवेन्द्र फडणवीस और डीसीएम एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात पर बावनकुले ने कहा कि राज्य के विकास के लिए राजनीतिक नेताओं के बीच संवाद आवश्यक है। पाटिल से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विपक्ष की ओर से यदि सकारात्मक सुझाव आते हैं तो उन पर सकारात्मक विचार करना सरकार की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।

पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान

राजस्व विभाग के आगामी निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 'राजमाता जिजाऊ महिला सशक्तीकरण योजना' जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत राज्य के महिला बचत समूहों को ढाई एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस भूमि पर बांस की खेती की जाएगी।

सकारात्मक कार्यों से ही बनता है जनाधार

उद्धव व राज ठाकरे के संभावित संयुक्त आंदोलन पर बावनकुले ने कहा कि आंदोलन करना उनका अधिकार है लेकिन महाराष्ट्र में जनाचार केवल सकारात्मक कार्यों से ही बनता है। इस अवसर पर उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का भी समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता का इस विधेयक को व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के कई सांसद भी इस विधेयक के समर्थन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com