Bhandara News: विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को डाक बचत योजनाओं की जानकारी

Bhandara Financial Literacy: तुमसर के शारदा विद्यालय में भारतीय डाक विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टमास्टर अनिल कटरे ने डाक बचत योजनाओं की जानकारी दी।
dak vibhag yojana jagrukta karyakram sharda vidyalaya tumsar
Awareness Program (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhandara Post Awareness Program: भारतीय डाक विभाग की ओर से शारदा विद्यालय एवं कन्या कनिष्ठ महाविद्यालय बजाज नगर में डाक जीवन बीमा PLI, ग्रामीण डाक जीवन बीमा RPLI तथा विभिन्न बचत योजनाओं के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डाकघर के पोस्टमास्टर अनिल कटरे ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम, अधिक बोनस तथा बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है, इसके साथ ही सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा एवं आवर्ती जमा जैसी बचत योजनाओं के लाभों पर भी प्रकाश डाला। आगे बताया कि, नियमित बचत की आदत प्रत्येक व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा आर्थिक अनुशासन का संस्कार बचपन से ही विकसित किया जाना चाहिए।

तुमसर के शारदा विद्यालय में PLI

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RPLI और सुकन्या योजना की जानकारी दी गई

कार्यक्रम के अंत में शारदा विद्यालय के प्राचार्य राहुल डोंगरे ने भारतीय डाक विभाग एवं पोस्टमास्टर अनिल कटरे का विद्यार्थियों को उपयोगी एवं प्रेरणादायी जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों और शिक्षकों में बचत की भावना विकसित होगी तथा आर्थिक साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com