Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेपर लीक मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस आक्रामक, भंडारा में आंदोलन की तैयारी

Paper Leak Case: NEET, MPSC और TET परीक्षा पेपर लीक मामलों के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट ने भंडारा में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:40 PM

Student Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara NCP Protest: नीट, एमपीएससी और अब टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की लगातार घटनाओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार ने विश्राम गृह भंडारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में बारबार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इससे राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चरण वाघमारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिले के सातों तहसीलों से प्रतियोगी परीक्षाओं और टीईटी की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले एक दशक से महाराष्ट्र में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से राज्य की छवि धूमिल हो रही है तथा ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के सपने टूट रहे हैं। इस दौरान पार्टी की जिला कार्यकारिणी, युवा एवं विद्यार्थी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महाराष्ट्र में पेपर लीक के खिलाफ भंडारा में विरोध तेज

कार्यक्रम का आयोजन युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितेश मारवाडे तथा राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश हटवार के नेतृत्व में किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी

पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज

मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव

अकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

ये भी पढ़े: मेलघाट से 200 से अधिक आदिवासी बच्चों को बाहर भेजने पर उठे सवाल, जांच के आदेश

विद्यार्थियों के साथ NCP का आंदोलन

निर्णय लिया गया कि आज 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिले के सभी तहसीलों से विद्यार्थी एवं पार्टी पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय, भंडारा पहुंचकर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी संगठन ने जिले के अधिक से अधिक प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से अपने अधिकार और न्याय की मांग के लिए इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Bhandara ncp protest against paper leak neet mpsc tet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Paper Leak
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.