Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Corruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया

Corruption Case: भंडारा शहर में सीमेंट रोड और नाली निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। नगराध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद काम तत्काल रोकने के निर्देश दिए।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 27, 2026 | 11:25 AM

प्रभाग 17 के पार्षद भगवान बावनकर

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Road Construction Controversy: नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने शहर में प्रभाग 17 में जिला सामान्य अस्पताल से महात्मा फुले सब्जी मंडी तक जारी सीमेंट रोड निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से सड़क की लेवलिंग, खुदाई, तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा मापदंडों को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ वरिष्ठ स्तर पर शिकायत दर्ज करवाने की निर्देश दिये हैं।

भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा विवाद

प्रभाग क्रमांक 17 स्थित सामान्य अस्पताल रोड पर चल रहे सीमेंट कांक्रीट नाली और सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद नगराध्यक्ष मधुरा मदनकर ने निर्माण स्थल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में तकनीकी नियमों की अनदेखी, सामग्री का कम उपयोग और घटिया स्तर का काम किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli: धर्म परिवर्तन करने वालों का आरक्षण रद्द हो; गढ़चिरोली में 128 ग्रामसभाओं का ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने AI अलर्ट सिस्टम लागू, 1000 गांवों के लिए 260 करोड़ मंजूर

नागपुर से मुंबई के सफर में छूटे पसीने, रेलवे बोला- स्पेशल ट्रेन है भाई, थोड़ा ‘स्पेशल इंतजार’ तो बनता है!

Gadchiroli: डीजल की कमी से थमे आवश्यक सेवाओं के वाहन, गडचिरोली में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

बारिश में जलभराव की स्थिति

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सामान्य अस्पताल रोड पर सड़क और नाली निर्माण कार्य कई दिनों से अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर सड़क का स्तर घरों से दो से तीन फुट ऊंचा बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। नागरिकों ने आशंका जताई कि बिना उचित लेवलिंग और खुदाई के किए जा रहे निर्माण के कारण बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

नियमों का किया जा रहा उल्लंघन

  • शहर के तेजी से विस्तार और नई बस्तियों के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में सड़क और नालियों की आवश्यकता बढ़ गई है।
  • इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि अवकाश के दिन रविवार को भी बिना उचित नियमों का पालन किए निर्माण कार्य कैसे शुरू किया गया।
  • जानकारी के अनुसार सुवर्ण जयंती नगरोत्थान योजना के अंतर्गत बजाज शोरूम से सामान्य अस्पताल मार्ग होते हुए बीटीबी मार्केट क्षेत्र में बावनकर के घर तक लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क और नाली निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह कार्यई-टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित ठेकेदार संस्था को दिया गया है।

एक ही संस्था को ठेके

भंडारा शहर में चर्चा है कि नगर परिषद की दलित बस्ती सुधार योजना, वैशिष्ट्यपूर्ण योजना, नागरी सुविधा योजना और नगरोत्थान जैसी कई विकास योजनाओं के ठेके बार-बार एक ही संस्था को दिए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों के तकनीकी मार्गदर्शन और निगरानी की जिम्मेदारी मंगेश लाहे के पास होने की बात कही जा रही है। आरोप यह भी है कि अनुबंध आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर होने के बावजूद वास्तविक काम कमीशन आधारित व्यवस्था के तहत दूसरे ठेकेदारों से कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े:- Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा

नप अधिकारी और आर्या कंस्ट्रक्शन के बीच सांठगांठ

प्रभाग 17 के पार्षद भगवान बावनकर ने आरोप लगाया कि अभियंता और ठेकेदार की मिलीभगत से कम सामग्री का उपयोग कर नाली निर्माण बेहद घटिया स्तर का किया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की गुणवत्ता नियंत्रण दल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। इस संदर्भ में नगर परिषद निर्माण विभाग में भेंट दी गई लेकिन अधिकारी नदारद थे वहीं आर्या कंस्ट्रक्शन के ठेकेदारों से संपर्क नहीं हो पाया।

Bhandara nagar parishad president madhura madankar stops substandard road construction 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 11:25 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.