‘केसरिया’ से ‘पहला नशा’ तक, इन रोमांटिक गानों के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे, बनाएं दिन को यादगार

Valentine Day Special Song: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए ‘केसरिया’, ‘अपना बना ले’, ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’, ‘तुमसे ही’ और ‘पहला नशा’ जैसे रोमांटिक गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए।
valentine day romantic songs kesariya pehla nasha playlist
वैलेंटाइन डे स्पेशल सांग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Valentine Day Romantic Songs: वैलेंटाइन डे प्यार का जश्न मनाने का खास मौका होता है। इस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए बॉलीवुड के रोमांटिक गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए। कैंडल लाइट डिनर हो, लॉन्ग ड्राइव या फिर घर पर सुकून भरा समय - ये गाने आपके जज्बातों को और गहरा बना देंगे। आइए जानते हैं उन खास गानों की लिस्ट, जो इस वैलेंटाइन डे को बना देंगे यादगार।

  • अपना बना ले पिया

वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया खूबसूरत गाना 'अपना बना ले पिया' प्यार के इजहार को बेहद सादगी से पेश करता है। अरिजीत सिंह की मधुर आवाज में सजा यह गीत दिल को छू जाता है। सचिन-जिगर के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल इसे खास बनाते हैं।

  • केसरिया तेरा इश्क है पिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी पर फिल्माया गया गाना केसरिया बीते कुछ सालों का सबसे लोकप्रिय रोमांटिक ट्रैक है। 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' ने हर प्रेमी दिल को छुआ। प्रीतम के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोलों के साथ अरिजीत सिंह की आवाज ने इसे वैलेंटाइन स्पेशल बना दिया।

  • तुझे कितना चाहने लगे हम

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का गाना 'तुझे कितना चाहने लगे हम' गहरे प्यार और तड़प को बयां करता है। अरिजीत सिंह की भावुक आवाज और मिथुन के संगीत ने इसे इमोशनल लव एंथम बना दिया है।

  • तुमसे ही दिन होता है

फिल्म 'जब वी मेट' का सबसे रोमांटिक गाना है- 'तुमसे ही दिन होता है, तुमसे ही शाम ढलती है'। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म का यह गाना प्रेमियों को आज भी सुनना पसंद है। मोहित चौहान की आवाज और प्रीतम के संगीत ने इस गाने को सदाबहार बना दिया। शाहिद कपूर और करीना कपूर की केमिस्ट्री इसे और खास बनाती है।

  • पहला नशा पहला खुमार

आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का सदाबहार गाना है- 'पहला नशा पहला खुमार, नया प्यार है नया इंतजार'। इस गाने को प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और गायिका साधना सरगम ने गाया है। इस सदाबहार रोमांटिक गाने को जतिन-ललित ने संगीत दिया है और इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। इन गानों के साथ अपने पार्टनर के साथ बिताएं खास पल और इस वैलेंटाइन डे को बनाएं प्यार भरा और यादगार।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com