- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Maize Procurement Centers Msp Registration Deadline April 30
भंडारा: रबी मक्का खरीदी के लिए जिले में 7 केंद्र फाइनल; 30 अप्रैल तक पंजीकरण का अंतिम मौका, लाइव फोटो अनिवार्य
भंडारा जिले के मक्का उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद योजना के तहत मक्का की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान 30 अप्रैल तक पंजीकरण कराएं।

Bhandara Maize Procurement 2026: भंडारा जिले के मक्का उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद योजना के तहत रबी पणन सीजन 202526 के लिए मक्का की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।
प्रशासन ने किसानों से आह्वान किया है कि वे 30 अप्रैल तक अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। शासन की ओर से जिले के सात तहसील में अधिकृत खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ किसानों की उपज का संकलन किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए तहसील स्तर पर संस्थाओं के माध्यम से केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
इसमें मोहाडी में तहसील सहकारी खरीदबिक्री सोसाइटी, मोहाडी, तुमसर में दी तुमसर सहकारी शेतकी खरीदबिक्री समिति मर्यादित, तुमसर, लाखनी में पिंपलगांव सहकारी चावल मिल मर्यादित, पिंपलगांव, साकोली में साकोली तहसील सहकारी शेतकी खरीदबिक्री संस्था मर्यादित, लाखनी, लाखांदुर में विजयलक्ष्मी सहकारी चावल मिल मर्यादित, लाखांदुर, पवनी तहसील में सहकारी शेतकी खरीदबिक्री संस्था मर्यादित, पवनी और भंडारा तहसील में द भंडारा सहकारी धान मिल मर्यादित, कारधा शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर गरमाई राजनीति; जिला और महिला कांग्रेस का कल संयुक्त विरोध प्रदर्शन
गोंदिया ग्रामीण सड़कों पर मवेशियों का कब्जा; अतिक्रमण और गंदगी से यातायात बाधित, ग्राम पंचायत प्रशासन मौन
भंडारा: खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का बड़ा हंटर; 36 लाइसेंस निलंबित, ई-पॉस मशीन के बिना बिक्री पर गिरी गाज
भंडारा एसटी डिपो हादसा: यांत्रिकी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जांच शुरू
पंजीकरण के लिए लाइव फोटो अनिवार्यपंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए इस वर्ष विशेष बदलाव किए गए हैं। जिन किसानों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें संबंधित केंद्र पर जाकर अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा। इसके अलावा, रबी 202526 की मक्का फसल दर्ज वाला 7/12 उतारा, नमूना 8अ, राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक या रद्द चेक, पहचान पत्र की प्रति और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज जमा करना आवश्यक है।
किसानों से अपीलरबी सीजन की मक्का को उचित मूल्य दिलाने और व्यापारियों की ओर से होने वाली लूट को रोकने के लिए अधिक से अधिक किसानों को इस सरकारी खरीद योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।
30 अप्रैल पंजीकरण की अंतिम तिथि है, इसलिए किसान अंतिम समय का इंतजार न करते हुए तुरंत पंजीकरण कराएं, ताकि मानसून से पहले मक्का बिक्री की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
Bhandara maize procurement centers msp registration deadline april 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिसिंग लिंक तैयार: 1 मई से घट जाएगी मुंबई से पुणे की दूरी, डीसीएम शिंदे ने कहा-एक और इंजीनियरिंग का मार्वेल…
Apr 26, 2026 | 06:41 PMIPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
Apr 26, 2026 | 06:41 PMवेटिंग टिकट से छुटकारा दिलाएगा IRCTC का ‘Opt Vikalp’, ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 26, 2026 | 06:41 PMविशाखापत्तनम में भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा, 7 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक! मौके पर मचा हड़कंप
Apr 26, 2026 | 06:40 PM‘मैंने केजरीवाल को दी थी चेतावनी’, BJP में शामिल होने वाले AAP सांसद का बड़ा दावा; ये है पार्टी में फूट की वजह
Apr 26, 2026 | 06:35 PMIPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, धीमी बल्लेबाजी देख फैंस का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
Apr 26, 2026 | 06:31 PMमोदी के 3 पक्के यार: ED, CBI और.., बंगाल में बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ममता के पीछे पड़ी है पूरी फौज
Apr 26, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














