Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा में बिजली चोरी पर महावितरण की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhandara Mahavitaran Action: भंडारा जिले के कारधा उपकेंद्र अंतर्गत महावितरण की जांच में बिजली चोरी के दो मामले सामने आए हैं। टीम ने खमारी और माटोरा में दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 04, 2026 | 04:20 PM

Electricity Theft Caught (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Electricity Theft Case: महावितरण के कारधा उपकेंद्र के अंतर्गत बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के दो अलगअलग मामले सामने आए हैं। इन मामलों में महावितरण की टीम ने दो आरोपियों को चालू बिजली लाइन पर अनधिकृत रूप से आंकड़ा डालकर बिजली चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। महावितरण के प्रधान तकनीशियन की लिखित शिकायत पर भंडारा शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता सुनील केशवराव बांगरे 55 महावितरण उपकेंद्र कारधा में प्रधान तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वे अपनी टीम के साथ उन उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच कर रहे थे, जिनकी बिजली आपूर्ति अस्थाई रूप से खंडित की गई थी।

गोदाम और गांव में बिजली चोरी का खुलासा

जांच के दौरान खमारी में एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां आरोपी प्रभाकर कांताराम शनवारे 28 महावितरण की चालू लघु दाब एलटी वाहिनी पर सीधे आंकड़ा डालकर अवैध रूप से बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करता हुआ पाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

अधिकारी अब मार खाएंगे… महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में अपनी ही सरकार पर क्यों भड़के निलेश राणे?

ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…, सिया गोयल के स्नैपचैट मैसेज से केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

बेदखली नहीं रोकी तो अपील का अधिकार होगा निरर्थक-नागपुर हाई कोर्ट ने आईडीबीआई बैंक की कार्रवाई पर दिया स्टे

महाराष्ट्र को मिलेगी 2 वंदे स्लीपर ट्रेनों की सौगात, मुंबई-बेंगलुरु और पुणे-नागपुर रूट पर संचालन की तैयारी तेज

ये भी पढ़े: Amravati Crime: फ्रेजरपुरा में किराना दुकान से नकदी और राशन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महावितरण की सख्त कार्रवाई

मूल्यांकन के अनुसार आरोपी ने कुल 100 यूनिट बिजली की चोरी की, जिससे महावितरण को 5,820 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।दूसरा मामला ग्राम माटोरा का है।जांच के दौरान आरोपी विक्रम खुशाल सेलोकर 35 भी महावितरण की चालू लाइन पर अवैध रूप से आंकड़ा डालकर बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। आरोपी ने कुल 771 यूनिट बिजली की चोरी कर विद्युत कंपनी को 10,491 रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने दोनों मामले में अपराध दर्ज किया है।

Bhandara mahavitaran bijli chori case fir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 04:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.