Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टरों समेत 27 लाख का माल जब्त

Illegal Sand Smuggling: भंडारा जिले में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कारधा, गोबरवाही और साकोली क्षेत्र से लगभग 27 लाख रुपये का माल जब्त किया।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 27, 2026 | 09:55 PM

Illegal Sand Mining (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Illegal Sand Mining: भंडारा जिले में अवैध रूप से रेत की चोरी और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर कारधा, गोबरवाही और साकोली पुलिस थानों की सीमाओं में गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरट्रॉली को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन कार्रवाइयों में कुल 4 ब्रास चोरी की रेत और वाहनों समेत लगभग 27 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

पहली कार्रवाई कारधा थानांतर्गत मंडणगांव में की गई। रात के समय पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी पुलिस सिपाही गडदे ने जाल बिछाकर लकी धनराज मेश्राम 21 को ट्रैक्टर क्र।एमएच36/8509 और बिना नंबर की ट्रॉली में अवैध रूप से एक ब्रास रेत ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली और 6,000 रुपये मूल्य की रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया है।

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

गोबरवाही पुलिस ने देवनारा परिसर के वैनगंगा नदी के पास दो अलगअलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोडे की टीम ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका, जिसे चालक व मालिक कृष्णा मोरकी 25 चला रहा था। तलाशी लेने पर ट्रॉली में एक ब्रास अवैध रेत पाई गई, जिसकी कोई रॉयल्टी या पास नहीं था। पुलिस ने 8,06,000 रुपये का माल जब्त किया। इसके तुरंत बाद, पुलिस सिपाही उईके ने उसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अमन अमरलाल धुर्वे 29 को ट्रैक्टर क्र। एमएच36/एस3153 में बिना परमिशन के एक ब्रास रेत ले जाते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई में 5,06,000 रुपये का माल जब्त हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

TET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश

मध्य रेल की 12 लोकल होगी रद्द! हजारों आम यात्री राम भरोसे, नॉन एसी की जगह चलेगी एसी लोकल

वर्धा से शेगांव और शिर्डी के लिए नई ST बस सेवा शुरू, पालकमंत्री पंकज भोयर ने किया शुभारंभ

शिपगांव हत्याकांड: खेत मजदूर की निर्मम हत्या, शरीर पर गहरे चोट के निशान

ये भी पढ़े: बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!

24 घंटे में 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

चौथी कार्रवाई साकोली थाना क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा भंडारा के हेड कांस्टेबल दोनोडे की शिकायत पर हुई। 23 जून की सुबह सानगडी से सासरा रोड पर सरकारी स्वामित्व की रेत की चोरी कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक दूधराम दाजीबा मेश्राम 36 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बिना नंबर की ट्रैक्टरट्रॉली और एक ब्रास रेत सहित कुल 7,06,000 रुपये का माल जब्त किया गया

Bhandara illegal sand mining smuggling action tractors seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 04:16 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.