भंडारा में नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, HSRP नहीं तो हर बार 1000 जुर्माना; भंडारा में RTO सख्त
Bhandara HSRP Number Plate: भंडारा में 1.67 लाख वाहनों पर अब तक HSRP नहीं। अब बिना नंबर प्लेट पकड़े जाने पर हर बार 1000 रुपये जुर्माना और सख्त जांच।
- Written By: अंकिता पटेल
Bhandara High Security Registration Plate ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Bhandara High Security Registration Plate: भंडारा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
इस प्रक्रिया के लिए अंतिम समय सीमा 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी। हालांकि, समय सीमा समाप्त हुए बाई महीने बीत जाने के बाद भी जिले के 1 लाख 67 हजार 666 वाहनों पर अब तक नई नंबर प्लेट नहीं लग सकी है।
प्रशासन की ओर से बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद वाहन स्वामियों की उदासीनता अब उनके लिए महंगी साबित होने वाली है। बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के सड़क पर वाहन चलाने वालों को अब हर बार पकड़े जाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिजूल खर्च पर रोक! ईंधन संकट के बीच महापालिका का बड़ा फैसला, वाहन उपयोग होगा सीमित
छत्रपति संभाजीनगर में घर का सपना होगा पूरा, महापालिका की बड़ी पहल; 22 मई तक राशि जमा करने के निर्देश
बैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
पुणे, अकोला और नागपुर में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज, हर बीमाधारक कामगार तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवा: आकाश फुंडकर
आरटीओ विभाग केवल जुर्माने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसे वाहनों के मालिकाना हक, 3 34 4 लाइसेंस, बीमा और पीयूसी जैसे दस्तावेजों की भी गहन जांच की जाएगी।
यदि इनमें से कोई भी दस्तावेज अधूरा पाया गया, तो जुमनि की राशि और बढ़ सकती है। जिन वाहन धारकों ने अभी तक नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, उन पर अब आरटीओ की दंडात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
जिले में वाहनों की वर्तमान स्थिति
जिले में 2019 से पहले के कुल 2 लाख 62 हजार 243 पंजीकृत वाहन हैं। इनमें 2.17 लाख दोपहिया और 1350 तिपहिया वाहन शामिल हैं। अब तक आरटीओ विभाग को 97 हजार 370 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिनमें से 94 हजार 577 वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट्स लगाई जा चुकी हैं। शेष 1 लाख 67 हजार 666 वाहन अब भी इस सुरक्षा कवच से वंचित हैं। यह संख्या कुल वाहनों के 50 प्रतिशत से भी अधिक है, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
छूट की अवधि खत्म
वाहन चालकों की सुविधा के लिए आरटीओ ने समय-समय पर समय सीमा बढ़ाई थी। अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी और जिन लोगों को फरवरी की अपॉइंटमेंट मिली थी, उन्हें 15 फरवरी तक की रियायत दी गई थी।
यह भी पढ़ें:-पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, अकोला के किसानों को 38 करोड़ का लाभ; किसानों को बड़ी राहत
अब 18 फरवरी से सभी प्रकार की छूट समाप्त हो चुकी है और केवल दंडात्मक कार्रवाई का दौर शुरू किया गया है। आरटीओ विभाग ने वाहन धारकों से अपील की है कि वे भारी आर्थिक दंड से बचने के लिए तत्काल एचएसआरपी प्लेट लगवा लें।
