BJP में शामिल कांग्रेस पार्षदों पर सियासी चर्चा, क्या यह कांग्रेस की रणनीतिक चाल?
MLC Election: भंडारा-गोंदिया स्थानीय स्वराज्य संस्था विप चुनाव से पहले लाखांदुर के 4 कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से राजनीति गरमा गई है, जिसे कांग्रेस नेता एक सोची-समझी चाल बता रहे हैं।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Political Debate Over Congress Councilors Joining BJP: भंडारा-गोंदिया स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद चुनाव को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। लाखांदुर नगर पंचायत के 4 कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक जिला महासचिव ने दावा किया है कि यह साधारण दल- बदल नहीं, बल्कि महायुति की रणनीति पर नजर रखने के लिए की गई एक राजनीतिक चाल हो सकती है।
विधान परिषद चुनाव से पहले नई सियासी चर्चा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछली स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद चुनाव में भी रणनीतिक समीकरणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार कांग्रेस ने अपने अधिकृत उम्मीदवार के रूप में दिलीप बंसोड को मैदान में उतारा है, जबकि प्रफुल्ल अग्रवाल को कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समर्थन मिलने की चर्चा है। वहीं महायुति ने अविनाश ब्राह्मणकर को उम्मीदवार बनाया है।
उनके नामांकन के दौरान प्रफुल्ल पटेल और परिणय फुके सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ सहयोगी दलों के नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही है। स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक समीकरणों, दावों और रणनीतियों को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के दौंड में अवैध भ्रूणहत्या रैकेट का भंडाफोड़: 2 साल में 500 गर्भपात की आशंका; मकोका लगाने की मांग
हजारों छात्रों का सवाल: नागपुर में रीजनल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट कब बनेगा? फाइलों में अटका बड़ा प्रोजेक्ट
अधिक मास में 201 किलो आमों से सजी रामदेव बाबा समाधि, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
पुणे जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गुरुमंगल विर्क के अवैध ठिकाने पर चला PCMC का बुलडोजर!
यह भी पढे़ं:- भंडारा-गोंदिया MLC चुनाव: कांग्रेस पार्षदों के BJP में जाने पर सियासी अटकलें तेज
कांग्रेस के संपर्क में है नगरसेवक
भाजपा में शामिल हुए पार्षदों में मुकेश उर्फ बंटी सहजानी का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। राजनीतिक हलकों में सहजानी को कांग्रेस विधायक नाना पटोले का करीबी माना जाता है। उनके साथ तीन महिला पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक अटकले तेज हो गई है। कांग्रेस के जिला महासचिव का दावा है कि भाजपा में शामिल हुए चारों पार्षद अभी भी कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं और स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के मद्देनजर महायुति की गतिविधियों और रणनीति की जानकारी जुटाने का काम कर रहे है।
हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे जिले की राजनीति में नई चर्चाओं को बल मिला है।
