Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए सत्र से पहले छात्रों को मुफ्त में मिलेगा स्कूल ड्रेस, भंडारा जिले के लिए 1.33 करोड़ रुपये जारी

Free School Uniform: शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त गणवेश वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 55 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 1.33 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 28, 2026 | 02:00 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PFMS System Student Uniform Payment Issue: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला परिषद और नगर परिषद स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को स्कूल खुलने के पहले ही दिन मुफ्त गणवेश उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समग्र शिक्षा अभियान, राज्य शासन की विशेष योजना और पीएमश्री योजना के तहत भंडारा जिले के कुल 55 हजार 441 विद्यार्थियों के लिए पहले चरण में 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार 840 रुपये की राशि स्कूलों को PFMS प्रणाली के माध्यम से वितरित की गई है।

ओबीसी और सामान्य वर्ग को भी मिलेगा लाभ

समग्र शिक्षा योजना से वंचित रहने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य शासन की विशेष योजना तथा पीएमश्री योजना के तहत गणवेश उपलब्ध कराया जाएगा। भंडारा जिले में इन दोनों वर्गों के कुल 10,352 विद्यार्थियों के लिए 24 लाख 84 हजार 480 रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें समग्र शिक्षा के तहत (जनरल और ओबीसी वर्ग) के 9,057 विद्यार्थी और पीएमश्री योजना के तहत के 1,295 विद्यार्थी शामिल हैं। इस वर्ष प्रति विद्यार्थी 240 रुपये की दर से एक गणवेश के लिए 80 प्रतिशत राशि वितरित की जा रही है।

समग्र शिक्षा के तहत 45,000 छात्रों को मिलेगा लाभ

श्रेणी लाभार्थी संख्या मंजूर राशि
सभी छात्राएं 26,839 64 लाख 41 हजार 360 रुपये
अनुसूचित जाति (एससी) विद्यार्थी 2,839 6 लाख 81 हजार 360 रुपये
अनुसूचित जनजाति (एसटी) विद्यार्थी 2,094 5 लाख 2 हजार 560 रुपये
बीपीएल वर्ग के विद्यार्थी 13,317 31 लाख 96 हजार 80 रुपये
कुल 45,089 1 करोड़ 8 लाख 21 हजार 360 रुपये

स्कूल तय करेंगे रंग और डिजाइन

गणवेश की खरीद और वितरण के अधिकार स्कूल प्रबंधन समितियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार ने ‘एक राज्य, एक गणवेश’ योजना को पूरी तरह समाप्त कर दिया है, जिससे अब स्कूल अपने-अपने स्तर पर गणवेश का रंग और डिजाइन तय कर सकेंगे। जिन स्कूलों में स्काउट-गाइड गतिविधियां संचालित हैं, वहां एक गणवेश स्कूल का रहेगा और दूसरा गणवेश स्काउट-गाइड के नियमों के अनुसार रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा भर्ती घोटाले के बाद बड़ा फैसला, अब हर नियुक्ति पत्र पर होगा QR कोड

जायकवाड़ी बांध का जलस्तर घटने से मराठवाड़ा में जल संकट की आहट; भीषण गर्मी में तेजी से हो रहा पानी का वाष्पीकरण

भंडारा-गोंदिया विधान परिषद सीट पर भाजपा-राकांपा में घमासान, महायुति में बढ़ा तनाव

गड़चिरोली में स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बेचा तो होगी कार्रवाई, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें:- NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: डॉ. मनोज शिरुरे के फ्लैट में लगनी थी ‘विशेष क्लास’, CBI जांच में खुली पोल

पिछली समस्याओं से सबक

पिछले वर्ष गणवेश वितरण में तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें सामने आई थीं। कई स्कूलों में कपड़ा समय पर नहीं पहुंचा था, जबकि कई जगहों पर सिलाई दरों को लेकर विवाद हुए थे। इसके अलावा, विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक न होने और कई खाते निष्क्रिय होने के कारण भी भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इस वर्ष शिक्षा विभाग ने समय पर योजना पूरी करने और सभी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को सत्र शुरू होते ही गणवेश उपलब्ध कराया जा सके।

Bhandara district free school uniform distribution pfms fund release 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 02:00 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.