Digital Census: भंडारा जिलाधिकारी सावन कुमार ने दिए निर्देश, पूरी सटीकता के साथ घर-घर पंजीकरण करने का लक्ष्य
Bhandara Digital Census 2027: भंडारा जिले में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी घटकों से संवाद किया है। यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल पद्धति से होगी।
भंडारा जिलाधिकारी सावन कुमार ने दिए निर्देश (फोटो नवभारत)
Bhandara Census 2027: भंडारा भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया को गति देने और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भंडारा जिले में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। देश के इस अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान के तहत महाराष्ट्र राज्य में व्यापक जनजागृती मुहिम चलाई जा रही है। जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत होने वाली यह जनगणना इस वर्ष एक ऐतिहासिक बदलाव के साथ पूरी तरह डिजिटल पद्धति से आयोजित की जाएगी।
इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पहला चरण घर पंजीकरण एवं आवास जनगणना के रूप में 16 मई से 15 जून के बीच चलाया जाएगा। इस मुख्य चरण से पूर्व, नागरिकों के लिए स्वयंगणना का अवसर 1 मई से 15 मई तक उपलब्ध रहेगा। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार जनगणना के लिए विशेष मोबाइल ऐप Census 2027HLO और एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी प्रदान की गई है।
भंडारा के जिला अधिकारी सावन कुमार ने जिले में जनगणना कार्य की समीक्षा करने और इसे त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक और शासकीय घटकों के साथ सीधा संवाद साधा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूटना नहीं चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
भंडारा में 6.5 लाख परिवारों को मिला आयुष्मान का सुरक्षा कवच, योजना बनी वरदान
पवनी गेट बना विदेशी पर्यटकों का नया हॉटस्पॉट, टाइगर साइटिंग से बढ़ी पहचान
यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
यह भी पढ़ें:- देव्हाडी में बंदरों का आतंक: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सोलर पैनल तोड़े, दहशत में ग्रामीण और वन विभाग मौन
उन्होंने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परिषद और नगर परिषद के सदस्यों के साथसाथ आंगनवाड़ी सेविका, आशा वर्कर और महिला बचत समूह की सदस्यों से विस्तार से चर्चा की।संवाद के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने निर्देश दिए कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ये सभी घटक जनगणना में सक्रिय रूप से पहल करें।
उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि डिजिटल माध्यम से जानकारी भरते समय अत्यधिक सावधानी बरती जाए ताकि एकत्र किया गया डेटा पूरी तरह अचूक और विश्वसनीय हो। प्रशासन ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को इस डिजिटल अभियान को गंभीरता से लेने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
