-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Artists Demand Pending Honorarium Pension Memorandum
भंडारा में कलाकारों ने लंबित मानदेय और पेंशन की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Bhandara Artists Pension: भंडारा में वरिष्ठ और मान्यता प्राप्त कलाकारों ने वर्ष 2025-26 के लंबित मानदेय के भुगतान, पेंशन आयु 55 वर्ष करने, बीमा सुरक्षा और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की मांग की।

कलाकार पेंशन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Artists Pending Honorarium: वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त कलाकारों के वर्ष 2025-26 के लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर परमानंद मेश्राम के नेतृत्व में विभिन्न कला संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद पात्र कलाकारों की फाइलें अब तक लंबित हैं। ज्ञापन में कहा गया कि अनेक वरिष्ठ कलाकार वृद्ध, बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
वरिष्ठ कलाकारों का प्रदर्शन
शासन से मिलने वाला मानदेय उनके लिए सम्मान के साथ जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है। प्रशासनिक विलंब के विरोध में कलाकारों ने लोकतांत्रिक तरीके से सांगीतिक आंदोलन भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2025-26 के सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निपटारा, चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पात्र कलाकारों को लाभ देने, राजर्षि शाहू महाराज वरिष्ठ साहित्यकार एवं कलाकार मानदेय समिति में अनुभवी कलाकारों की नियुक्ति,
सम्बंधित ख़बरें
नंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
बोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
कमला मिल में फायर ऑडिट और अवैध लेआउट की जांच के आदेश, रवि राणा ने दिए सख्त निर्देश
ये भी पढे़: चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
प्रत्येक जिले से कम से कम 500 कलाकारों का चयन तथा पेंशन की आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 55 वर्ष करने की मांग की। इसके अलावा चयन समिति में अनुभवी कलाकारों को शामिल करने, चयनित कलाकारों को बीमा सुरक्षा देने, शोषण रोकने, सरकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता,
लंबित मानदेय जारी करने और पेंशन आयु घटाने की मांग
फर्जी कलाकारों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा सभी कला विधाओं के लिए पारदर्शी और समयबद्ध चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में परमानंद मेश्राम, भावेश कोटांगले, उमेश भोयर, भूमालाताई उइके, नत्त्यु बांते, रवि भाऊ भवसागर, गणेश आथिलकर, श्रीदेवी गायधने, निलाराम बागड़े और कार्तिक मेश्राम शामिल थे।
Bhandara artists demand pending honorarium pension memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Aug 07, 2026 | 06:29 PMनंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला
Aug 07, 2026 | 06:10 PMदिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
Aug 07, 2026 | 06:10 PMलोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
Aug 07, 2026 | 06:08 PMमोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM‘क्या महाराष्ट्र में ठेकेदार पैदा नहीं हुए?’ नासिक कुंभ मेले के ठेके गुजरातियों को देने पर भड़के राज ठाकरे
Aug 07, 2026 | 05:59 PMकिल में विलेन बनने से डर रहे थे राघव जुयाल, गीता कपूर की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी, सुनाया संघर्ष का किस्सा
Aug 07, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













