- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- After The Tigress Now The Terror Of Leopard
बाघिन के बाद तेंदुए का आतंक साकोली तहसील में बढ़ी दहशत, वन्यप्राणियों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं
साकोली तहसील में तेंदुए के हमले से भय का माहौल, वन विभाग ने युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए हैं। नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Bhandara District: साकोली तहसील में वन्यप्राणियों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नरभक्षी बाघिन के आतंक के बाद अब तेंदुए ने भी मानव बस्तियों की ओर रुख कर लिया है।
बांपेवाड़ा, उमरझरी और आमगांव क्षेत्र में बाघिन का खौफ पहले से बना हुआ था, वहीं अब विर्शी परिसर में तेंदुए द्वारा एक मासूम बच्ची को शिकार बनाए जाने से पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल गहरा गया है। एक ओर टी27 बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग की बड़ी टीम तैनात है, वहीं दूसरी ओर तेंदुए के हमले ने विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
विर्शी के जिस ईंट भट्ठा क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां इन दिनों बड़े पैमाने पर मक्के की खेती की गई है। ऊंचे और घने मक्के के खेत वन्यप्राणियों के लिए सुरक्षित छिपने का स्थान बन गए हैं। वन विभाग के प्राथमिक निरीक्षण के अनुसार, हमला करने वाली एक मादा तेंदुआ है, जिसके साथ उसके दो शावक भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
चांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
महाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
रुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
शावकों की सुरक्षा के कारण उसके अधिक आक्रामक होने की आशंका जताई जा रही है। तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए वन विभाग ने युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। विर्शी क्षेत्र में 6 बड़े पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही, उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की गश्ती टीम दिनरात इलाके में निगरानी कर रही है। नागरिकों को सतर्क रहने की अपील।
दोहरी चुनौती से जूझ रहा वन विभाग
एक तरफ 170 कर्मचारियों की टीम और 90 कैमरों की मदद से बाघिन की तलाश जारी है, वहीं तेंदुए के नए खतरे ने ग्रामीणों में दहशत और बढ़ा दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन कब तक तेंदुए को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित कर पाता है।
After the tigress now the terror of leopard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
May 10, 2026 | 05:41 PMनासिक में तीन तलाक का मामला, गर्भपात कराने और प्रताड़ना के आरोप में पति पर मामला दर्ज
May 10, 2026 | 05:40 PMअगर चुन कर आए हैं तो काम करें! बंगाल में सुवेंदु के अधिकार पर बरसे राकांपा(SP) नेता क्लाइड क्रास्टो
May 10, 2026 | 05:39 PMदूसरी बार कूनो से भागा केएपी-2, रणथंभौर के टाइगरों के इलाके में दी दस्तक; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
May 10, 2026 | 05:39 PM15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान
May 10, 2026 | 05:28 PMचांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
May 10, 2026 | 05:24 PMसावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर दिया ये बयान
May 10, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM












