Bhandara Crime: वरठी पुलिस थाना क्षेत्र के नेरी गांव में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े मकान में चोरी कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने की घटना सामने आई है. फरियादी नेताजी वार्ड, नेरी निवासी रामरतन राजहंस पडोले 47 सुबह 10 बजे वे अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर खेत गए थे.
करीब 7 बजे घर लौटने पर चोरी का पता चला. इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लकड़ी की अलमारी का लॉक तोड़ दिया और अंदर रखे प्लास्टिक सूटकेस में मौजूद स्टील के डिब्बे को चुरा लिया. चोर सोने के आभूषण और 8,000 रुपये नकद सहित कुल 37,500 रुपये का सामान ले गए. इस मामले में वरठी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है.
पुराने विवाद में रिश्तेदारों से मारपीट0 वृद्ध गंभीर घायलभंडारा. साकोली तहसील के किन्ही एकोडी गांव में मोटार पंप इंजन को लेकर पुराने विवाद के चलते रिश्तेदारों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस हमले में 65 वर्षीय मोरेश्वर दिना राऊत गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 8 बजे मोरेश्वर राऊत ने आरोपी उमरी निवासी रितीक विजय चौधरी 27 से इंजन के बारे में पूछताछ की. इसी बात पर विवाद बढ़ गया. गालीगलौज के बाद रितीक ने मारपीट की, वहीं महिला आरोपी ने लोहे की हंसिया से मोरेश्वर के सिर और हाथ पर वार कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
साकोली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है..जहर गटक कर आत्महत्याभंडारा. लाखनी तहसील के सेलोटी गांव निवासी डिगेश्वर सदाशिव निखाडे 42 की जहर सेवन के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. उन्होंने अज्ञात कारणों से विषैले पदार्थ का सेवन किया था.
हालत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. यादोराव पडोले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में लाखनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पर कार्रवाई0 7 लाख से अधिक का माल जब्तभंडारा. सातोना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर पर स्थानीय अपराध शाखा ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर सहित 7 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार शाम करीब 4 बजे सातोना में ट्रैक्टर क्र. एमएच36 एल 5294 रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया. पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक और उसके साथी ट्रैक्टर लेकर भागने लगे, लेकिन असफल रहने पर वाहन छोड़कर फरार हो गए.
कुछ देर बाद ट्रैक्टर मालिक आंबेडकर वार्ड, सातोना निवासी तुकाराम हटवार 50 मौके पर पहुंचे. उनसे रेत परिवहन का वैध परमिट मांगा गया, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर, बिना नंबर की ट्रॉली और करीब 1 ब्रास रेत सहित कुल 7.06 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया. इस मामले में वरठी पुलिस थाना में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.