Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में लगाई आग, भंडारा में सनसनी

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 04, 2026 | 05:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara City: भंडारा शहर में एक युवक द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद गुस्से में घर में आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार सौदागर मोहल्ला निवासी अरहान अली उद्दीन शेख 21 अपनी दुकान पर काम कर रहे थे. शाम करीब 6.15 बजे उनके मामा ने उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही अरहान तुरंत घर पहुंचे, जहां घर के पीछे पत्रा और तिरपाल से ढके हिस्से में आग लगी हुई थी.

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. फरियादी अरहान के अनुसार, अक्टूबर महीने में खांबतालाब चौक निवासी साहिल खान 22 उनके घर उनकी बहन के लिए शादी का प्रस्ताव लेकर आया था, जिसे परिवार ने ठुकरा दिया था. इसी बात से नाराज होकर साहिल ने रमजान के दौरान अरहान को धमकी दी थी कि यदि रिश्ता स्वीकार नहीं किया गया तो वह कुछ भी कर सकता है.

घटनास्थल की जांच के दौरान पेट्रोल जैसी तेज गंध मिलने से आगजनी की आशंका जताई गई है. फरियादी ने संदेह व्यक्त किया है कि आरोपी ने ही गुस्से में आकर घर में आग लगाई. इस घटना में तिरपाल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए. पुलिस ने अरहान शेख की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध आरोपी साहिल खान की तलाश शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में अवैध शराब और जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 76 हजार का माल जब्त

बेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश

अकोला में ICAI का बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?

Sets house on fire after marriage proposal is rejected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 04:56 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.