Bhandara Crime : भंडारा में एक शातिर महिला अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने एक वृद्ध महिला से ठगी की थी। पुलिस ने उसे तुमसर बस स्टैंड से हिरासत में लिया। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 ग्राम सोने के गहने जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 24 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को तुमसर बस स्टैंड पर हिरणबाई पारधी नामक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला लेकर आरोपी महिला फरार हो गई थी।इसके बाद से स्थानीय अपराध शाखा की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
महिला भंडारा बस स्टॉप पर संदिग्ध रूप से घूमती दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने तुमसर में हुई ठगी की वारदात कबूल कर ली,पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 3 ग्राम सोना बरामद किया है।
इस कार्रवाई से तुमसर पुलिस थाना में दर्ज मामले का खुलासा हो गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन और अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक विवेक सोनवणे और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।