Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 साल में 1,296 ई-वाहन उतरे सड़कों पर, पेट्रोल-डीजल की महंगाई, चार्जिंग स्टेशन का अभाव

Electric Vehicles: पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों के बीच अब नागरिक पर्यावरण अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) की ओर तेजी से रूझान हो रहा हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 02, 2025 | 01:48 PM

इलेक्ट्रिक वाहन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News: पिछले एक वर्ष में भंडारा जिले में कुल 1,296 ई-वाहनों की रजिस्ट्रेशन हुई है, जिनमें से सबसे अधिक दोपहिया वाहन 1,070 हैं। ई-वाहनों की लोकप्रियता का मुख्य कारण है, ईंधन खर्च में बचत, आसान रखरखाव और प्रदूषणमुक्त यात्रा। उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अनुसार, बीते एक वर्ष में भंडारा जिले में कुल 1,296 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

जिनमें दोपहिया 1,070, तीनपहिया 179, चारपहिया (एलएमवी) 41, छहपहिया (एलजीवी) 6 है। यानी, लोगों ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को प्राथमिकता दी है। बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में ई-वाहन चलाना कहीं ज़्यादा सस्ता साबित हो रहा है।

सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक को प्राथमिकता

ई-वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन जिले में चार्जिंग स्टेशनों का अभाव नागरिकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। भंडारा और साकोली नगरपालिकाओं ने मेरी वसुंधरा अभियान’ के तहत कुछ वर्ष पहले चार्जिंग स्टेशन शुरू किए थे, लेकिन अब वे कार्यरत नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती

किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल

पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चार्जिंग सुविधा न होने से वाहनधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि सरकार ई-वाहन को बढ़ावा तो दे रही है, लेकिन चार्जिंग ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करने में प्रशासन पीछे है। यदि चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए जाएं तो नागरिकों का भरोसा और उपयोग दोनों में वृद्धि होगी।

ईंधन दरवृद्धि से ई-वाहनों की लोकप्रियता में उछाल

बीते कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में जबरदस्त प्रगति हुई है। अब बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर कार तक के कई मॉडल उपलब्ध हैं। नई बैटरियों की कार्यक्षमता बढ़ने से अब एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करना संभव हो गया है। कम रखरखाव, ईंधन खर्च में बचत और प्रदूषणमुक्त यात्रा यही तीन कारण हैं जिनसे लोग अब बड़े पैमाने पर ई-वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें – ठाकरे से है शिवसेना की पहचान, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिखाया आईना, बोले- इसलिए मिलाया BJP से हाथ

चार्जिंग स्टेशन की दिक्कत

मैं पिछले छह महीनों से इलेक्ट्रिक दोपहिया का उपयोग कर रहा हूं। एक बार चार्ज करने पर लगभग 90 किमी चलता है। पहले पेट्रोल पर 1,500–1,800 रुपये महीना खर्च होता था, अब केवल 150 रुपये में काम हो जाता है। चार्जिंग स्टेशन की दिक्कत है, लेकिन फिर भी यह वाहन सुविधाजनक और पर्यावरण के लिए बेहतर है।

  • गणेश हेडावू, भंडारा (वाहनधारक)

दोपहियों की मांग दोगुनी

पिछले दो वर्षों में इलेक्ट्रिक दोपहियों की मांग दोगुनी हुई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी ग्राहक पूछताछ कर रहे हैं। अगर सरकार चार्जिंग स्टेशन बढ़ाए, तो बिक्री में और बड़ी वृद्धि होगी।
स्नेहदीप मेश्राम (विक्रेता)

प्रदूषण नियंत्रण करने का लक्ष्य

ईंधन दरवृद्धि और प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिकोण से सरकार का लक्ष्य है कि नागरिक पर्यावरण-अनुकूल वाहनों को अपनाएं। जीएसटी घटने से ई-वाहनों की कीमतों में कमी आई है, जिसके चलते दसहरा और दिवाली सीजन में खरीदारी में वृद्धि देखी जा रही है।

  • – सतीश जाधव, उप-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

1296 e vehicles hit roads in 1 year fuel prices lack of charging stations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.