-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Hit And Run Accident Two Senior Citizens Killed Kardha National Highway 2026
भंडारा में हिट एंड रन हादसा! सुबह की सैर पर निकले दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
- Written By: केतकी मोडक
Elderly Men Killed in Road Accident: भंडारा के धारगांव में सुबह की सैर पर निकले दो बुजुर्गों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत। चालक फरार, कारधा पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की।

भिवाजी पंढरी बोदेले और कुंडलिक अमृत वालदे (सोर्स - फोटो नवभारत)
Bhandara Hit and Run Accident: नियति कब, कहां और कैसे जीवन पर कहर बरपा दे, इसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। जीवनभर की भागदौड़ के बाद शांतिपूर्ण वृद्धावस्था बिताने का सपना देखने वाले दो मित्रों की जिंदगी एक दर्दनाक सड़क हादसे में समाप्त हो गई। जिले के कारधा थाना क्षेत्र अंतर्गत धारगांव में शनिवार तड़के हुए एक भीषण हिट एंड रन हादसे में दो वरिष्ठ नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह की सैर के लिए घर से निकले दोनों बुजुर्ग फिर कभी अपने घर नहीं लौट सके। इस घटना से पूरे धारगांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
भिवाजी बोदेले सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से सेवानिवृत्त थे और अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनके निधन से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। वहीं, कुंडलिक वालदे सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। दो वर्ष पहले ही उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था और अब उनके मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
उनके पीछे पत्नी और तीन बेटियां हैं। एक ही दिन गांव से दो अंतिम यात्राएं निकलने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कारधा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भंडारा जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया। दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कारधा के धारगांव की घटना, सुबह की सैर बनी अंतिम यात्रा
धारगांव निवासी भिवाजी पंढरी बोदेले (72) और कुंडलिक अमृत वालदे (63) अपने मिलनसार स्वभाव और नियमित सुबह की सैर के लिए गांव में जाने जाते थे। शनिवार तड़के वे रोज की तरह टहलने निकले थे। सुबह करीब 5.30 बजे कोकणागढ़ पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय कोकणागढ़ फाटे के पास तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक रुका भी नहीं और किसी प्रकार की मदद किए बिना मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में AI ने खोली नाला सफाई घोटाले की पोल, ठेकेदारों पर 9.25 करोड़ रुपये का जुर्माना
राष्ट्रीय राजमार्ग बना ‘डेथ ट्रैप’, नहीं थम रहे हादसे
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क के मोड़ और स्पीड ब्रेकर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं के अभाव में वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कारधा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Bhandara hit and run accident two senior citizens killed kardha national highway 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMसामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
Jun 24, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













