Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झूलन उत्सव का आगाज, 4 दिन तक राधा-कृष्ण को झुलाया जाएगा झूला

इस्कॉन मंदिर में श्रावण के पवित्र महीने में झूलन यात्रा या झूला उत्सव का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन से यह धार्मिक उत्सव शुरू हो गया है जो बलराम पूर्णिमा तक यानी 4 दिनों तक जारी रहेगा।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Aug 16, 2024 | 09:32 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : भगवान कृष्ण की लीलाओं का जश्न मनाने का पर्व झूलन उत्सव का आगाज हो गया है। इसे लेकर विले पार्ले पश्चिम जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को उत्सव का आगाज किया गया। उत्सव में राधा-माधव जी को झूला झुलाने की परंपरा है। इसके लिए मंदिर परिसर में झूला लगाया गया है। झूलन पर्व सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दौरान बलराम-पूर्णिमा तक प्रतिदिन राधा-कृष्ण को झूले पर झूलाने की परंपरा चलेगी।

श्रील प्रभुपाद के निर्देशों के अनुसार इस्कॉन मंदिर में 4 दिनों तक त्योहार मनाया जाएगा। 19 अगस्त को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। झूलन उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। पहले दिन झुलन उत्सव में 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए।

पुत्रदा एकादशी से शुरू होता है उत्सव

इस्कॉन मंदिर में श्रावण के पवित्र महीने में झूलन यात्रा (झूला उत्सव) का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। पुत्रदा एकादशी के दिन से यह धार्मिक उत्सव शुरू हुआ जो बलराम पूर्णिमा तक यानी 4 दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान मंदिर में पारंपरिक आरती और पूजा के बाद देवताओं को झूले पर बैठा कर झुलाया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में झूले को फूलों और विभिन्न लताओं से सजाया गया है, ताकि ऐसा महसूस हो सके कि झूला सीधे भगवान कृष्ण के पवित्र स्थान वृंदावन से लाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सिडको ने साफ किया भ्रम: EWS घरों का अलॉटमेंट जारी, LIG पर अंतरिम रोक से बढ़ा संशय

नवी मुंबई में मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम, ITMS सिस्टम और नए बस रूट्स की योजना

ठाकरे गुट के विधायक के दावे से महाराष्ट्र में खलबली, हमारे भी संपर्क में हैं शिंदे की शिवसेना के MP और MLA

नवी मुंबई में हड़कंप, 40 महिलाओं का यौन शोषण, करोड़ों की ठगी, आदर्श म्हात्रे के कांड से सनसनी

अंतिम दिन बलराम के प्रकट दिवस का उत्सव

भक्त शाम के समय उत्सव में भाग लेते हैं। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति यहां प्रार्थना करता है और फिर झूले को कई बार धक्का देकर श्रीकृष्ण को झुलाते है। मंदिर में परमानंद कीर्तन चलता रहता है। उल्लेखनीय है कि झूले का श्रृंगार बहुत ही खूबसूरती के साथ किया जाता है। इसे लेकर मंदिर की अलौकिक सजावट की गई है। मान्यता है कि जब चंद्रमा पूर्ण होता है, तब भगवान बलराम प्रकट होते हैं। इस दिन को झूलन यात्रा का अंतिम दिन और बलराम के प्रकट दिवस उत्सव के रूप में भक्त मनाते है।

नवी मुंबई-मीरा रोड में भी झूलन उत्सव

नवी मुंबई में खारघर स्थित इस्कॉन मंदिर में भी झूलन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसी प्रकार मीरा रोड में पूर्व स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारियों द्वारा झूलन उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु आए। उक्त दोनों स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं के झूलन उत्सव में शामिल होने की उम्मीद है।

झूलन उत्सव को मनाने की पीछे मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के दिनों में ही भगवान श्रीकृष्ण ने राधाजी को झूला झुलाया था। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने गीत गाकर और मुरली बजाकर संपूर्ण पृथ्वी को अपनी लीलाओं से आश्चर्यचकित कर दिया था। श्रीकृष्ण ने राधा रानी को दुल्हन की तरह सजाया था और साथ में नृत्य भी किया था। ऐसी मान्यता है कि सावन के दिनों में झूला झूलने से भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा प्रदान होती है।

Beginning of radha krishna jhulan festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 09:32 PM

Topics:  

  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.