‘सातारा की डॉक्टर काे न्याय दिलाकर ही रहेंगे’, राहुल गांधी ने पीड़िता की मां व परिवार से की बात
Rahul Gandhi: सातारा में आत्महत्या करने वाली बीड की डॉक्टर संपदा मुंडे आत्महत्या मामले पर राहुल गांधी ने परिवार से बात कर न्याय का भरोसा दिलाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल राहुल की बात कराई।
- Written By: आकाश मसने
डॉक्टर के परिवार से राहुल गांधी की फोन पर बात कराते हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Satara Doctor Suicide Case: बीड जिले की युवा महिला डॉक्टर संपदा मुंडे की आत्महत्या की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पीड़ित डॉक्टर की मां और मुंडे परिवार के सदस्यों से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। राहुल ने मुंडे परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की महायुक्ति सरकार पर न्याय दिलाने के लिए दबाव बनाएगी।
यह हत्या है: सपकाल
काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। संपदा ने दबाव और उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर हाई कोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में जांच कराई जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
बिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
🎗️ न्याय मिळेपर्यंत लढा सुरूच!
डॉ. संपदा मुंडे यांच्या आत्महत्येनंतर आज कवडगाव (ता. वडवणी, जि. बीड) येथे त्यांच्या कुटुंबीयांची काँग्रेस पक्षाकडून सांत्वनपर भेट.
SIT चौकशीची मागणी करत, “पीडितेला न्याय मिळेपर्यंत काँग्रेस पक्ष लढत राहील,”
असा ठाम विश्वास राहुलजी गांधी आणि मी स्वतः… pic.twitter.com/3tQho5Us24 — Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) October 29, 2025
सपकाल ने बीड जिले के कवडगांव में जाकर डॉक्टर मुड़े के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। अशोक पाटिल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिव, संध्या सव्वालाखे, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज मोरे, मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन उपस्थित थी।
क्यों मौन हैं सुरेश धस
सपकाल ने कहा कि डॉ. संपदा मुंडे जिस समाज से आती हैं उस समाज का कोई भी जनप्रतिनिधि अब तक कुछ नहीं बोल रहा है उन्होंने बीजेपी विधायक सुरेश धस का नाम लिए बिना कहा कि बीड जिले में पहले हुई घटनाओं के समय सत्ताधारी दल के एक विधायक हर दिन मीडिया के सामने आकर बयान देते थे परंतु अब वे चुप हैं। पंकजा मुंडे भी मौन हैं। मुंबई की एक सामाजिक कार्यकर्ता (अंजलि दमानिया) ने भी इस विषय पर मौन धारण किया है।
यह भी पढ़ें:- किसान आंदोलन होगा खत्म? आज CM फडणवीस से मिलेंगे बच्चू कडू, जरांगे के नागपुर पहुंचने से नया ट्विस्ट
महिला आयोग की भी भूमिका संदिग्ध : अंधारे
यूबीटी की नेता सुषमा अंधारे ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर हमला करते हुए कहा कि महिला आयोग की भूमिका संदिग्ध है। ऐसा लगता है कि वह रिश्वत लेकर काम कर रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की है।
