-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Policeman Committed Misdeed In Beed Deputy Chairman Dr Gorhe Ordered Strict Punishment
Beed News: पुलिसकर्मी के कुकर्म ने बीड को किया शर्मसार, कानून व्यवस्था पर लगा धब्बा, सख्त सजा के दिए निर्देश
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के बीड जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो चुके है। दिन-ब-दिन बीड से हत्या, मारपीट और दुष्कर्म मामले सामने आ रहे है। जिससे अब कानून व्यवस्था शर्मसार हो गई है।

बीड में पुलिसकर्मी ने किया कुकर्म (सौजन्य-सोशल मीडिया)
बीड: महाराष्ट्र का बीड जिला सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के कारण बेहद ही संवेदनशील जिला बना हुआ है। इसके अलावा सतीश भोसले के आतंक ने भी जिले में हड़कंप मचा रखा है। इस बीच बीड का एक और कांड सामने आया है, जिसने अब कानून प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है।
दरअसल, बीड जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी ने एक महिला को सम्मान समारोह के बहाने बुलाया और उसका यौन शोषण किया। विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा कृत्य अत्यंत निंदनीय है और इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
नीलम गोरहे ने पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं। डॉ. नीलम गोर्हे ने रविवार को कहा कि पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस मामले की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों से जांच कराई जाए तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
उन्होंने पीड़िता को तत्काल न्याय दिलाने के लिए आवश्यक सहायता व सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश देने के दौरान कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के लिए पूरे पुलिस बल की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। इसलिए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
डॉ. नीलम गोर्हे ने कहा इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि इस घटना के आरोपियों को तुरंत सजा मिल सके। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तथा उनसे पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी रखने का आग्रह किया है।
बीड जिले को लेकर अब तक प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, बीड में अब पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो गए है। इसको लेकर अब सरकार से न्याय की मांग तेजी से उठ रही है।
Policeman committed misdeed in beed deputy chairman dr gorhe ordered strict punishment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














