Beed News: भाजपा के पूर्व विधायक आर.टी. देशमुख की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, बारिश के कारण कार फिसलकर गड्ढे में गिरी
राज्य में मानसून तय समय से पहले आ गया है और बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश जारी है। अब जानकारी सामने आई है कि बारिश के कारण कार फिसलने से एक पूर्व विधायक की मौत हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
भाजपा के पूर्व विधायक आर. टी. देशमुख की सड़क दुर्घटना में मृत्यु (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बीड: राज्य में मानसून तय समय से पहले आ गया है और बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश जारी है। अब जानकारी सामने आई है कि बारिश के कारण कार फिसलने से एक पूर्व विधायक की मौत हो गई। माजलगांव के पूर्व विधायक आर. टी. देशमुख का निधन हो गया। यह हादसा औसा तालुका के बेलकुंड के पास हुआ। जब देशमुख एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में तुलजापुर-लातूर रोड से गुजर रहे थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आर. टी. देशमुख जब कार से राष्ट्रीय राजमार्ग 361 पर से तुलजापुर, औसा, लातूर होते हुए बीड जा रहे थे। तभी सड़क पर बारिश के कारण कार फिसल गई। जब कार फ्लाईओवर के शुरुआती हिस्से पर थी, तभी कार पलट गई। इसके बाद कार सड़क के किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में आर. टी. देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विधायक आर. टी. देशमुख की मौत
एक अधिकारी ने बताया, “पास की चौकी से चार पुलिसकर्मी तुरंत वहां पहुंचे और स्थानीय निवासियों की मदद से कार चालक और देशमुख को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।” उन्होंने बताया कि देशमुख को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोटों के चलते वहां उनकी मृत्यु हो गई। कार चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। देशमुख 2014 से 2019 तक बीड जिले के माजलगांव से भाजपा विधायक थे।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
Meerut Accident: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
कार सड़क पर पांच से छह बार पलटी
शाम करीब साढ़े चार बजे वे अपनी फॉर्च्यूनर कार से बेलकुंड के फ्लाईओवर से उतर रहे थे। भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया था। इस कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार सड़क पर पांच से छह बार पलटी। इससे देशमुख कार से उछलकर बाहर आ गए और कार पूरी तरह से उनके ऊपर गिर गई।
बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल
भादा पुलिस चौकी की पुलिस ने तुरंत जाकर कार को उनके शरीर के ऊपर से हटाया। हालांकि, इस दौरान वह काफी बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में तुरंत लातूर के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब तक उनकी जान जा चुकी थी। देशमुख के साथ कार में उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी थे। बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
माजलगांव विधानसभा क्षेत्र से थे 3 बार के विधायक
2014 में, आर. टी. देशमुख ने माजलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। उन्होंने 3 बार के विधायक और एनसीपी उम्मीदवार प्रकाशदादा सोलंकी को 37,245 वोटों से हराया था। आर. टी. देशमुख को 1,12,497 वोट मिले थे, जबकि सोलंकी को सिर्फ़ 75,252 वोट मिले थे। 2019 में, भाजपा ने माजलगांव से रमेशराव कोकाटे को मैदान में उतारा। एनसीपी के सोलंकी ने कोकाटे को 12,890 वोटों से हराया।
