माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
Beed Majalgaon Minor Rape Case: बीड के माजलगांव में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Beed Majalgaon Minor Rape Case Conversion Pressure: बीड जिले के माजलगांव में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
आरोपी युवक ने कथित तौर पर पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। माजलगांव की 11वीं कक्षा की छात्रा 20 अप्रैल को अपनी सहेली द्वारा बुलाए जाने पर बेकर्स लॉज कैफे के पास गई थी। वहां सहेली की बजाय उसके कॉलेज का अब्दुल नामक छात्र पहले से मौजूद था।
सम्बंधित ख़बरें
मॉडल से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज, ठाणे कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराधों में समझौते की गुंजाइश नहीं
नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार
नागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रेम का बहाना बनाकर किया दुष्कर्म
आरोपी ने उस समय लड़की का हाथ पकड़कर गलत व्यवहार किया जिसके विरुद्ध पीड़िता ने विनयभंग की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए खुलासा किया कि आरोपी अब्दुल ने प्रेम का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर साइबर सेल की मदद से उसकी जांच की। जांच में पीड़िता के अश्लील वीडियो तथा वाट्सएप चैटिंग सामने आई जिसमें आरोपी द्वारा उसे जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डालने की बात स्पष्ट रूप से दर्ज है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
मामले में बढ़ सकती है पीड़िताओं की संख्या
सूत्रों का कहना है कि आरोपी के जाल में 5 से 6 अन्य किशोरियां भी फंसी हो सकती है। इस मामले में शुरू में विनयभंग की धारा लगाई गई थी, लेकिन पीड़िता के कोर्ट बयान के आधार पर अब दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। माजलगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद मुंडे ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार अत्याचार की धारा जोड़ी गई है। वीडियो और चैटिंग की पूरी जानकारी जांच अधिकारी के पास है। मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना अमरावती में हुई इसी तरह की पिछली घटनाओं की याद दिलाती है जिससे स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश व्याप्त है।
