Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेंदुए के जबड़े और गर्दन के बीच ढाल बना दुपट्टा, बीड में 45 वर्षीय महिला की बची जान! खेत में मचा कोहराम

Beed Leopard Attack: बीड में मौत के जबड़े से बच निकली महिला! गले में लिपटे मोटे दुपट्टे ने तेंदुए के दांतों को गर्दन तक पहुँचने से रोका। शिरूर कासार तहसील की रोंगटे खड़े करने वाली घटना।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 22, 2026 | 02:31 PM

तेंदुए का हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Beed News: महाराष्ट्र के बीड जिले में 45 वर्षीय एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया लेकिन उसके गले में लिपटे मोटे दुपट्टे के कारण तेंदुए के दांत उसकी गर्दन तक नहीं पहुंच पाए और महिला की जान बच गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को शिरूर कासार तहसील के एक खेत में हुई।

उन्होंने बताया कि शिरूर कासार तहसील के कोलवाडी की निवासी मांकर्णा शिवराम नेटके अपने खेत में काम करने के लिए रूपूर शिवर गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने सुबह पास के पहाड़ी इलाके से तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी थी लेकिन खेतों में काम कर रहे लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

गर्दन से दबोचने की कोशिश

जब नेटके अपने काम में व्यस्त थीं तभी एक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उनकी गर्दन को अपने दांतों से दबोचने की कोशिश करने लगा। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, “सौभाग्यवश, महिला ने अपने गले में एक मोटा दुपट्टा लपेटा हुआ था। हमलावर तेंदुए का जबड़ा उस दुपटटे में उलझ गया और उसके दांत महिला के गले तक नहीं पहुंच सके।”

सम्बंधित ख़बरें

Pune-PCMC मनपा चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर बवाल, फर्जी कुनबी प्रमाणपत्र से जीत का आरोप

विंचूर में नशे का सौदा फेल, लासलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 600 ग्राम एमडी के साथ आरोपी पकड़ा

अकोला में भाजपा का साथ देगी उद्धव की शिवसेना, उपमहापौर पद को लेकर बनेगी बात!

कुंभ 2027: नासिक मनपा इंजीनियरों ने IIT मुंबई में लिया तकनीकी प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू

यह भी पढ़ें – योगी-मोदी टारगेट कर रहे, शिंदे नकली हिंदू बनकर देख रहे, शंकराचार्य विवाद पर संजय राउत ने छोड़ा सियासी तीर

महिला की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ भाग गया। इस हमले में नेटके के शरीर पर तेंदुए के पंजों से घाव हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बीड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

वन रेंज अधिकारी अमोल घोडके ने कहा, ‘‘हम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पर ‘कैमरा ट्रैप’ लगाएंगे। यदि खतरा बना रहता है तो हम वरिष्ठ अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगेंगे।” वन विभाग ने नेटके के परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार वित्तीय सहायता मुहैया कराने का भी आश्वासन दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Beed leopard attack woman saved by thick scarf shirur kasar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Beed
  • Leopard News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.