Beed: बेंच-डेस्क नहीं तो पैरों पर रखकर लिखा पेपर, ‘पंडाल वाली बोर्ड परीक्षा’ देख अधिकारी भी रह गए दंग
Beed Board Exam Negligence: बीड़ के कुर्ला में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही। यशवंत स्कूल की छत पर पंडाल में देनी पड़ी 10वीं की परीक्षा। केंद्र संचालक पर कार्रवाई की तैयारी।
- Written By: प्रिया जैस
स्कूल की छत में पंडाल लगाए (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yashwant Secondary School Kurla: बीड़ जिले में इस वर्ष करीब 43,000 छात्र दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। जिले के 156 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी बीच बीड़ तहसील के कुर्ला गांव स्थित यशवंत माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
इस केंद्र पर कुल 892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले ही दिन, पहले पेपर के दौरान करीब 100 छात्रों को स्कूल की छत पर पंडाल लगाकर परीक्षा देनी पड़ी। कक्षाओं और बेंच डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पैरों पर पैड रखकर प्रश्नपत्र लिखना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की अधिकारी प्रिया रानी पाटिल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
Maharashtra SSC Result: 179 छात्रों को मिले परफेक्ट 100%, कोंकण ने फिर मारी बाजी; जानें अपने शहर का हाल
Maharashtra SSC Result 2026: अपनी ही मातृभाषा में पिछड़े छात्र, 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मराठी में फेल
Maharashtra SSC Result ATKT: 41,065 छात्रों को मिली ATKT, क्या कर पाएंगे कक्षा 11वीं में एडमिशन
जिला परिषद स्कूल में की गई वैकल्पिक व्यवस्था
मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए है। आगे के सभी पेपरों के लिए छात्रों को पंडाल में न बैठना पड़े, इसके लिए पास की जिला परिषद स्कूल इमारत में उपलब्ध 4 कक्षा कक्षों में परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है।
- प्रिया रानी पाटल, शिक्षा अधिकारी, जिला, परिषद बीड़।
यह भी पढ़ें – सोलर के नियमों में बड़ा बदलाव! अब खपत के हिसाब से लगेगा सोलर; महावितरण के फैसले पर उठे सवाल
अभिभावकों में दिखा तीव्र रोष
कड़कती धूप में पंडाल के नीचे परीक्षा देने को लेकर अभिभावकों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा छत्त पर पंडाल लगाना शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को उजागर करता है।
नकल प्रकरण के बाद अब पंडाल विवाद
बीड जिले में हाल ही में 12वीं की परीक्षा में नकल के मामले सामने आए थे जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कुछ केंद्रों के कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। कुर्ला के पंडाल प्रकरण में भी केंद्र संचालक पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
