Nagpur: आज रात से 4 दिनों तक बंद रहेगा रामझूला फ्लाईओवर; सफर पर निकलने से पहले देख लें नया रूट!
Ramjhula Flyover Nagpur: रामझूला फ्लाईओवर मरम्मत के लिए 4 रातों तक बंद रहेगा। रात 11 से सुबह 6 बजे तक जयस्तंभ चौक-मेयो अस्पताल मार्ग डायवर्ट। जानें वैकल्पिक रास्ते।
- Written By: प्रिया जैस
रामझूला फ्लाईओवर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Traffic Police Notification: नागपुर के सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक रामझूला फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमएसआरडीसी) द्वारा फ्लाईओवर के एक्सपेंशन जॉइंट्स और बेयरिंग बदलने के कारण अगले 4 दिनों तक रात के समय यातायात प्रभावित रहेगा।
नागपुर में यातायात परिमंडल सीताबर्डी और कॉटन मार्केट अंतर्गत महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमएसआरडीसी) द्वारा रामझूला फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन जॉइंट भरने तथा बेयरिंग बदलने का कार्य किया जाएगा।
यह काम 4 दिनों तक रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच किया जाएगा। निर्धारित अवधि में जयस्तंभ चौक से मेयो हॉस्पिटल चौक तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक जाम और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात का डायवर्जन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र बोर्ड का नया प्लान: NEET पेपर लीक के बाद बड़ा कदम, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होगी डिजिटल
KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
- मरम्मत के चलते जयस्तंभ चौक से मेयो हॉस्पिटल मार्ग डायवर्ट
- रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था
यह भी पढ़ें – पुराने भंडारा रोड पर रुका बुलडोजर: हाई कोर्ट ने सोमवार तक कार्रवाई पर लगाई रोक; अब किरायेदारों ने भी ठोकी ताल
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
डीआरएम ऑफिस/ रेलवे स्टेशन की ओर से मेयो हॉस्पिटल जाने वाला यातायात (एम्बुलेंस को छोड़कर) डीआरएम ऑफिस से रेलवे स्टेशन, वहां से जयस्तंभ चौक होते हुए गणेश टेकड़ी रोड, लोहापुल मार्ग से कॉटन मार्केट चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
यह अधिसूचना 20 से 23 फरवरी तक प्रति दिन रात 11 से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। नागपुर शहर के सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने सफर की योजना बनाएं, असुविधा से बचें और यातायात पुलिस को सहयोग करें।
