Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: सभी आरोपियों पर लगा मकोका, अब तक 26 हुए अरेस्ट

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार हुए सभी 26 आरोपियों पर अब महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) भी लगाया गया है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 29, 2025 | 10:17 AM

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक बड़ी खबर के अनुसार बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार हुए सभी 26 आरोपियों पर अब महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) भी लगाया गया है। जानकारी दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने साल 1999 में मकोका कानून बनाया था। इसका मुख्य मकसद संगठित और अंडरवर्ल्ड अपराध को खत्म करना है।

जानकारी दें कि, बीते 22 नवंबर को, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अकोला जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। तब इस जांच के संबंध में नागपुर गई अपराध शाखा की टीम ने अकोला के अकोट तहसील के पनाज निवासी सुमित दिनकर वाघ को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह 26वीं गिरफ्तारी है।

महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!

संतोष देशमुख हत्याकांड: धनंजय मुंडे के करीबी कराड समेत 4 आरोपियों को कोर्ट से झटका, MCOCA बरकरार

Baba Siddique केस में SIT जांच की मांग, पुलिस को नोटिस

बता दें कि, सुमित वाघ ने ही गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह के भाई नरेशकुमार, साथ ही गिरफ्तार आरोपी रूपेश मोहोल और हरीशकुमार को गुजरात के आणंद जिला स्थित कर्नाटक बैंक की पेटलाद शाखा के एक खाते से पैसे स्थानांतरित किए थे। उसने गिरफ्तार आरोपी सलमान वोरा के नाम से खरीदे गए सिम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन पैसे स्थानांतरित किए थे। यह पैसा वांछित आरोपी शुभम लोनकर के निर्देश पर स्थानांतरित किया गया था। लोनकर भी वाघ की ही तहसील का निवासी है और दोनों करीबी दोस्त हैं। वे अकोट में कॉलेज के साथी थे। वहीं आणंद के पेटलाद निवासी सलमान वोरा को हाल में अकोला के बालापुर से पकड़ा गया था।

इस बाबत मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य हैं।मकोका के तहत जमानत मिलना भी मुश्किल है।

महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

पता हो कि हमलावरों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता सिद्दीकी को बीते 12 अक्टूबर को बांद्रा ईस्ट के निर्मल नगर इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मार दी थी। सिद्दीकी के सीने पर दो गोलियां लगीं थी और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। वहीं इस हाई प्रोफाईल हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग ने ली थी। गैंग ने बाबा के मर्डर का मुख्य कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बताया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Baba siddiqui murder case all accused booked under mcoca 26 arrested so far

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 02:57 PM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • MCOCA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.