Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: औरंगजेब की हटेगी कब्र! CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- कानून…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी सरकार का सवाल नहीं है, बल्कि सभी लोगों का सवाल है कि क्या इस कब्र को हटाया जाना चाहिए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 09, 2025 | 03:26 PM

सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Devendra Fadnavis on Aurangzeb Tomb:  सपा विधायक औरंगजेब को लेकर दिए बयान में बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। अबू आजमी के बयान के बाद महाराष्ट्र के औरंगाबाद यानी छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब कब्र हटाने की मांग तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी सरकार का सवाल नहीं है, बल्कि सभी लोगों का सवाल है कि क्या इस कब्र को हटाया जाना चाहिए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह औरंगजेब की कब्र कांग्रेस सरकार के समय संरक्षित की गई थी। यह कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है। इसलिए, इसे हटाने या कोई बदलाव करने के लिए कानून का पालन करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता है।

मुंबई के एक कार्यक्रम में बोले सीएम फडणवीस

‘श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज’ के 350वें शहीदी वर्ष के अवसर पर मुंबई में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और कई राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने इसे हटाने की मांग की है।

औरंगजेब की कब्र पर 6.5 लाख रुपये हुए खर्च

दो दिन पहले हिंदू जनजागृति समिति ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी, जिसमें पता चला कि औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर 2011 से 2023 तक 6.5 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सिंधुदुर्ग किले के राज राजेश्वर मंदिर के रखरखाव के लिए सालाना सिर्फ 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। समिति ने इस खर्च पर सवाल उठाए हैं और इसे भेदभावपूर्ण बताया है।

हिंदू जनजागृति समिति और अन्य संगठनों ने इस मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है और कब्र को हटाने की मांग की है। उनका तर्क है कि औरंगजेब की कब्र पर भारी रकम खर्च करना अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ अन्याय है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस विवाद में मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब सरकार की अगली कार्रवाई पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलचल बढ़ सकती है।

औरंगजेब भारत के लिए आदर्श नहीं: बाबा रामदेव

इधर रविवार को नागपुर पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव कहा कि औरंगजेब भारत के लिए आदर्श नहीं है। वह एक आक्रमणकारी था। उसका पूरा वंश बाहर से आए लुटेरों का था। बाबर भारत का निर्माण करने नहीं आया था।

उन्होंने कहा कि चाहे वह बाबर हो, उसके वंशज हों, अकबर हो या औरंगजेब, उन्होंने हरम बनाए और हमारी हजारों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ अत्याचार किए। उन्होंने हमें लूटा और शोषण किया। हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नहीं।

Aurangzeb tomb controversy maharashtra cm devendra fadnavis big statement comes under asi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2025 | 03:26 PM

Topics:  

  • Baba Ramdev
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

2

बैनर पर मुख्यमंत्री को स्थान न देने से राजनीतिक बवाल, हिंगणघाट में भाजप स्नातक मतदाता कार्यशाला

3

मेरी बेटी से मांगी थी अश्लील फोटो…अक्षय कुमार ने किया शॉकिंग खुलासा, CM फडणवीस से की ये अपील

4

मासूमियत का सौदा! 50 हजार में नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी, पुलिस ने पति समेत 5 पर कसा शिकंजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.