Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में टैंकरों के पहिए थमे, 3 लाख लोगों पर गहराया पेयजल संकट

Sambhajinagar Water Tanker Service: भुगतान लंबित रहने से छत्रपति संभाजीनगर में टैंकर जलापूर्ति बंद हो गई। सातारा-देवलाई समेत नो-नेटवर्क क्षेत्रों के करीब तीन लाख लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 16, 2026 | 10:13 AM

छत्रपति संभाजीनगर जल संकट, टैंकर सेवा (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Drinking Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर में टैंकरों के जरिए होने वाली पेयजल आपूर्ति मंगलवार से पूरी तरह ठप हो गई है। महानगरपालिका की ओर से जलापूर्ति करने वाली दोनों ठेका एजेंसियों का कई महीनों से भुगतान लंबित होने के कारण उन्होंने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

इसके चलते सातारा-देवलाई और नो-नेटवर्क क्षेत्रों सहित करीब तीन लाख नागरिकों के सामने गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। वहीं, इस घटनाक्रम ने महानगरपालिका की जलापूर्ति व्यवस्था और वित्तीय प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

भुगतान नहीं मिलने पर बंद की टैंकर सेवा

महानगरपालिका जिन क्षेत्रों में नियमित पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध नहीं करा पाती, वहां निजी ठेकेदारों के जरिए टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाती है। इसके लिए राम इन्फ्रास्ट्रक्चर और शेख कन्स्ट्रक्शन को ठेका दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे: 1 महीने से लापता 15 साल की बच्ची, पड़ोसी युवक पर शक; कापुरबावड़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पुणे में सिंथेटिक दूध रैकेट का भंडाफोड़: 13 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान और हजारों लीटर दूध जब्त

संभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई

महाराष्ट्र ST किराया फिर बढ़ाने की तैयारी, 13.50% वृद्धि का प्रस्ताव, छुट्टे के विवाद खत्म करने की भी योजना

दोनों एजेंसियों का आरोप है कि कई महीनों से उनके बिलों का भुगतान नहीं किया गया। बार-बार मांग और शिकायत के बावजूद भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने मंगलवार से टैंकर सेवा बंद करने का फैसला लिया।

रोजाना 3 लाख लोगों तक पहुंचता था पानी

शहर में दोनों एजेंसियां प्रतिदिन हजारों परिवारों तक पेयजल पहुंचाने का काम करती थीं। राम इन्फ्रास्ट्रक्चर के पास 60 टैंकर हैं, जो सिडको एन-5 जलाशय और नक्षत्रवाड़ी से नो-नेटवर्क क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब 250 फेरे लगाते हैं। शेख कन्स्ट्रक्शन के 50 टैंकर शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित जलापूर्ति करते हैं। इन टैंकरों के बंद होने से हजारों परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट गहरा गया है।

महीनों से अटका है भुगतान

जानकारी के अनुसार, राम इन्फ्रास्ट्रक्चर का अगस्त 2025 से और शेख कन्स्ट्रक्शन का अक्टूबर 2025 से भुगतान लंबित है। बताया गया कि 10 लाख रुपये से अधिक राशि वाले बिलों को पूर्व लेखापरीक्षण (Pre-Audit) के लिए भेजा गया था, लेकिन विभिन्न आपत्तियां लगाकर उन्हें वापस कर दिया गया। ठेकेदारों ने आवश्यक दस्तावेज दोबारा जमा किए, फिर भी भुगतान स्वीकृत नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई

आयुक्त से भी लगाई गुहार

दोनों एजेंसियों ने इस संबंध में छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका आयुक्त से शिकायत कर लंबित भुगतान जारी करने की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर आखिरकार टैंकर सेवा बंद कर दी गई। अब नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द भुगतान कराकर जलापूर्ति बहाल करेगा, ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Water tanker service halted payment pending water crisis chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 10:13 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Water Crisis
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.