संभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई
Sambhajinagar Illegal Encroachment: संभाजीनगर के सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण को महानगरपालिका ने हटाया। 63 सीमेंट पाइप तोड़े गए व आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर, अवैध अतिक्रमण, अनिल सांगवी और अनिल संचेती (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sambhajinagar Illegal Encroachment Natural Drain: छत्रपति संभाजीनगर शहर के सातारा क्षेत्र स्थित गुट क्रमांक 4 में प्राकृतिक नाले पर किए गए बड़े अवैध अतिक्रमण को महानगरपालिका ने ध्वस्त कर दिया, कार्रवाई के दौरान नाले में डाले गए 63 सीमेंट पाइप तोड़कर हटाए गए तथा चारों ओर बनाई गई कंपाउंड दीवार को भी गिरा दिया गया।
इसके साथ ही नाले का प्राकृतिक जलप्रवाह पूर्ववत कर दिया गया। महानगरपालिका ने संबंधित लोगों के विरुद्ध सातारा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कार्रवाई में लगे श्रमिकों और मशीनों का पूरा खर्च भी संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा।
महानगरपालिका के अनुसार सातारा क्षेत्र में अनिल सांगवी और अनिल संचेती ने बिना किसी वैध अनुमति के प्राकृतिक नाले पर सीमेंट पाइप डालकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: 1 महीने से लापता 15 साल की बच्ची, पड़ोसी युवक पर शक; कापुरबावड़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छत्रपति संभाजीनगर में टैंकरों के पहिए थमे, 3 लाख लोगों पर गहराया पेयजल संकट
पुणे में सिंथेटिक दूध रैकेट का भंडाफोड़: 13 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान और हजारों लीटर दूध जब्त
महाराष्ट्र ST किराया फिर बढ़ाने की तैयारी, 13.50% वृद्धि का प्रस्ताव, छुट्टे के विवाद खत्म करने की भी योजना
बिना अनुमति के किया गया था अवैध निर्माण
इतना ही नहीं, नाले का प्राकृतिक प्रवाह बदलकर लगभग 1200 मिलीमीटर व्यास का विशाल पाइप डालकर पानी को एक और से प्रवाहित किया जा रहा था। अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इस निर्माण के लिए छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई थी। प्रशासन ने माना कि इस अवैध निर्माण के कारण वर्षा के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।
यह भी पढ़ें:-16 जुलाई का इतिहास :ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पहल से बदली समाज की सोच, बना विधवा विवाह कानून
मनपा की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण हटाया
इसे देखते हुए अतिक्रमण निराकरण विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरा अवैध निर्माण हटा दिया, महानगरपालिका आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी, उपायुक्त तथा सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
कार्रवाई में सहायक आयुक्त भारत बिरहारे, सहायक आयुक्त संजय सुरडकर, कुणाल भोसले, रविद्र देसाई, अशोक कदम तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे। मनपा ने अपील की है कि प्राकृतिक नालों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
