केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने युवाओं को किया प्रेरित, खेल नीति से बदलेगी नियती
29 अगस्त को पूरे देश में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया है। जिस सिलसिले में एक कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने देश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे (सौ. सोशल मीडिया )
Chhtrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: अगर देश को 2047 में एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो नागरिकों के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी सशक्त होना होगा। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने जोर देकर कहा कि देश के खिलाड़ियों को सशक्त बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।
वह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद डॉ भागवत कराड, साई केंद्र की उप निदेशक मोनिका घुगे, सहायक निदेशक सुमेश तरोडेकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज से, भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का नाम एनसीआई छत्रपति संभाजीनगर कर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम से यह केंद्र खिलाड़ियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त की हाँको के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
ये भी पढ़ें :- छत्रपति संभाजीनगर पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि, व्यापारी बनकर गांजा तस्करों पर कसी नकेल
खेल नीति बनी कारगर
उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉलेजों में तीन दिनों तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और उत्साहजनक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्रपति संभाजीनगर स्थित वह केंद्र ऐसे खिलाड़ी तैयार करेगा जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे, सांसद डॉ. भागात कराह ने कहा, रमहाराष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ खेल केंद्रों में से एक, साई केंद्र ‘फिट इंडिया मूवमेंट‘ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उप निदेशक मोनिका चुने ने कार्यक्रम में प्रस्तावना की।
