सीएम योगी आदित्यनाथ का दिखा अलग अंदाज, भगवा वस्त्र में खेलते दिखे क्रिकेट, वायरल हुआ वीडियो

रविवार 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक नया ही रूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने 36वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन करने के लिए इस समारोह में पहुंचे थे, जहां योगी आदित्यनाथ खुद ही मैदान में उतर गए और क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री को ये वीडियो इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-एक्स)
Updated on

लखनऊ: रविवार 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक नया ही रूप देखने को मिला। रविवार को योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहुंचे, रविवार को यहां मुख्यमंत्री ने 36वें ऑल इंडिया एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन करने के लिए इस समारोह में पहुंचे थे।

जहां उन्होंने खुद बल्ला उठा लिया और मैदान की पिच पर खुद ही बल्लेबाजी करने पहुंच गए। मुख्यमंत्री को ये वीडियो इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट में कुछ गेंदे भी खेली, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

योगी आदित्यनाथ का वायरल वीडियो

इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र धारण किए और सैंडल पहने क्रिकेट खेलते नज़र आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिच पर जाते और खेलते समय उनके चेहरे की मुस्कान है, जो बता रही है कि वे खेलने के लिए कितने उत्सुक है। योगी आदित्यनाथ ने कुछ शानदार शॉर्ट्स लगाए, जिसके बाद उनका खेल देखकर तालियां भी बजाई।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को शुभकामनाएं दी।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' इसके प्रमाण हैं। प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! "

Navbharat Live
navbharatlive.com