मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग 24 घंटे में सकुशल बरामद, दादर रेलवे स्टेशन से शिऊर पुलिस को मिला सुराग
Teenagers Rescued From Dadar: मुंबई घूमने निकले तीन नाबालिग बच्चों को शिऊर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दादर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
सकुशल बरामद हुए बच्चें (सोर्स: AI)
Three Missing Teenagers Rescued From Dadar Railway Station: मुंबई घूमने की इच्छा और घरवालों की डांट के डर से बिना किसी को बताए घर से निकले तीन नाबालिग बच्चों को शिऊर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
तलवाड़ा गांव के 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग के तीन किशोर 18 जून को अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिऊर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
तीन विशेष दल बनाकर शुरू की गई खोज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव ने बच्चों का तत्काल पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद शिऊर पुलिस ने तीन विशेष दल गठित किए। जांच के दौरान मनमाड, नांदगांव और रोटेगांव रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी जांच में पता चला कि बच्चे रेलगाड़ी से मुंबई की ओर गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
यह भी पढ़े:- मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
दादर स्टेशन पर मिले तीनों बच्चे
शिऊर पुलिस ने तत्काल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भुसावल और दादर रेलवे नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर बच्चों के फोटो और विवरण भेजे। इसी दौरान दादर रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए तीनों बच्चे रेलवे पुलिस की नजर में आए। उन्हें सुरक्षित हिरासत में लेकर शिऊर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दल तुरंत दादर पहुंचा और बच्चों को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी भागवत फुंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वैभव रणखांब, उपनिरीक्षक सी।एच। मेंढके तथा पुलिसकर्मी थोरात, नरोडे और बोरकर ने सफलतापूर्वक पूरी की।
